{"_id":"58cff6f94f1c1be3431a2aef","slug":"j-p-duminy-will-not-play-in-ipl-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2017 में नहीं खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2017 में नहीं खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Country
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। वह 2014 से दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर थे।
विज्ञापन
डुमिनी के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से दिल्ली की टीम को तगड़ा झटका लगा है। डुमिनी 2015 आईपीएल संस्करण में टीम के कप्तान भी रहे हैं जबकि 2016 संस्करण में भी वह कुछ मैचों में टीम की कमान अपने हाथ में ले चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 'हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। हम जल्द ही टीम में उनके विकल्प का ऐलान करेंगे।'
विज्ञापन
डुमिनी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मैंने यह फैसला निजी कारणों से लिया है। टीम फ्रैंचाइजी को मेरे इस फैसले पर समर्थन देने के लिए उनका शुक्रगुजार हूं।'