{"_id":"6271173a670ea96d4c2ca233","slug":"its-useless-has-no-logic-ipl-is-financially-strong-but-we-have-one-of-the-best-leagues-in-the-world-says-ex-pak-captain-salman-butt-on-psl-ipl-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL vs PSL: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आईपीएल को इस मामले में बताया बेहतर, कहा- पीएसएल से तुलना बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL vs PSL: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आईपीएल को इस मामले में बताया बेहतर, कहा- पीएसएल से तुलना बेकार
Tue, 03 May 2022 05:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 May 2022 05:21 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान दोनों हमेशा से एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी रहे हैं और बात जब क्रिकेट की हो तो ये और बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग दोनों की अपनी-अपनी टी-20 लीग दुनिया की चर्चित लीग में से एक है।
विज्ञापन
आईपीएल बनाम पीएसएल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत और पाकिस्तान दोनों हमेशा से एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी रहे हैं और बात जब क्रिकेट की हो तो ये और बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग दोनों की अपनी-अपनी टी-20 लीग दुनिया की चर्चित लीग में से एक है। भारत में सबसे पहले टी-20 लीग की शुरुआत हुई थी, जिसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नाम से जाना जाता है वहीं पाकिस्तान में भी सात साल बाद इसी तर्ज पर टी-20 लीग की शुरुआत हुई, जिसे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) कहा जाता है। हालांकि दोनों ही लीग के बीच अक्सर श्रेष्ठ होने को लेकर तुलना होती रहती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज रहे सलमान बट्ट भी अब इस बहस में कूद पड़े हैं। उन्होंने पीएसएल को सीमित संसाधनों में दुनिया की बेस्ट लीग बताया है। जबकि आईपीएल को उन्होंने बड़ा और अधिक पैसे वाली लीग करार दिया है। बट्ट ने हालांकि दोनों लीग की तुलना को बेतुका और बकवास बताया है।
विज्ञापन
आईपीएल के पहले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल चुके सलमान बट्ट ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा, "भारत की समृद्ध लीग जैसा बनने की इच्छा 'बेकार' है।" उन्होंने हालांकि आगे कहा कि पीएसएल सीमित संसाधनों में अच्छा कर रही है।
विज्ञापन
सलमान ने कहा, "आईपीएल की तरह बनने की ख्वाहिश बेकार है और इसके पीछे कोई तर्क नहीं है। शांत होना और अपनी सीमाएं बनाए रखना बेहतर है। हमारे पास जो भी संसाधन हैं, हम उसमें बढ़िया काम कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं और कई बार खिलाड़ियों को अतिरिक्त पैसा देने की कोशिश भी की है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों लीग अपने खिलाड़ियों का काफी ध्यान रखती हैं और किसी ने भी पीएसएल की कोई शिकायत नहीं की है। पीएसएल 70 फीसदी अग्रिम भुगतान करता है।"
बट्ट ने हालांकि यह भी कहा कि आईपीएल आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत है और उनके पास खिलाड़ियों की खरीदने की क्षमता है, इसी वजह से दुनियाभर के क्रिकेटर उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि आईपीएल आर्थिक स्तर पर काफी मजबूत है और उससे इस आधार पर तुलना बेकार है लेकिन क्रिकेट के मामले में पीएसएसल ज्यादा बेहतर है।