{"_id":"0ff4243e-485e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"its-at-par-with-winning-in-australia-says-alastair-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं थी: कुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं थी: कुक
नागपुर/एजेंसी
Updated Mon, 17 Dec 2012 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में 28 वर्षों के बाद टेस्ट सीरीज जीतने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने एलिस्टर कुक ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने के बाद कहा कि यह दौरा उनके लिए खास रहा। ‘मैन आफ द सीरीज’ भी बने कुक ने कहा, ‘मेरे लिए यह खास दिन और खास दौरा रहा।
विज्ञापन
अहमदाबाद में भारी हार झेलने के बाद हमारी टीम ने सीरीज में शानदार वापसी की। कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था। मेरे लिए यह बहुत गौरवपूर्ण क्षण है। हमारे गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा और सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया। जब सब कुछ अच्छा चल रहा हो तो काफी अच्छा लगता है। मैं अपनी टीम, अन्य स्टाफ, प्रशंसकों, बार्मी आर्मी और भारतीय समर्थकों का भी धन्यवाद करता हूं।’
विज्ञापन
यहां की पिचों पर यही माना जाता है कि स्पिनर ही सारे विकेट झटकेंगे। लेकिन, मैं यह दिखाना चाहता था कि इन पिचों पर तेज गेंदबाज भी अपना काम कर सकता है। रिवर्स स्विंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही और हमने अपनी योजनाओं को बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन
- जेम्स एंडरसन, मैन आफ द मैच