{"_id":"524c1b3c-add7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"it-was-ponting-s-decision-to-step-down-rohit","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पोंटिंग खुद नहीं खेलना चाहते थे कोलकाता के खिलाफ'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पोंटिंग खुद नहीं खेलना चाहते थे कोलकाता के खिलाफ'
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 26 Apr 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी कप्तानी में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जीत दिला चुके रोहित शर्मा ने कहा कि नियमित कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम हित को ध्यान में रखते हुए मैच से बाहर बैठने का फैसला खुद किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यह दिल से लिया गया फैसला था जिसके लिए हिम्मत की जरूरत होती है। हम सही टीम का चयन करना चाहते थे जिसे उनसे अच्छा कोई और नहीं जानता था। उन्होंने खुद हमसे कहा कि वह इस मैच में नहीं खेलेंगे।"
विज्ञापन
टीम को अपनी कप्तानी में मिली जीत से खुश रोहित ने कहा कि वह आगे भी इसे जारी रखना चाहेंगे। बकौल रोहित, "जब प्रबंधन ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी तो मैं वाकई बहुत खुश हुआ। हालांकि पहली बार कप्तानी को लेकर मैं कुछ नर्वस जरूर हुआ लेकिन मैदान पर उतरते ही सारी चिंताएं अपने आप दूर हो गईं। जिस तरह मैंने नेतृत्व किया उससे मैं बेहद खुश हूं। आगे भी मैं इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहूंगा।"
विज्ञापन