पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, स्टीव स्मिथ के लिए है ये परीक्षा की घड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने चेन्नई में खेले गए मैच में 26 रन से जीत हासिल कर सीरीज नें 1-0 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही एशिया में पिछले 11 मैच में हार का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है। एशिया में खेले पिछले 11 मैच में से 9 में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है बाकी के दो मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में कोलकाता में खेले जाने वाले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने दोहरी चुनौती होगी। पहली जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की दूसरी एशिया में हार के सिलसिले को खत्म करने की। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि स्मिथ अपनी कप्तानी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।
क्लार्क ने कोलकाता में कहा, स्मिथ की बल्लेबाजी बेहतरीन है लेकिन अब उन्हें कप्तानी को चुनौती मिली। वह अपनी कप्तानी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में हैं। अब उन्हें अपनी कप्तानी के दम पर टीम को जीत की राह पर लाना होगा।बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद जिस तरह स्मिथ की कप्तानी की परीक्षा हुई और आखिरी टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बराबरी करने में कामयाब रहा कुछ ऐसा ही भारत के खिलाफ 0-1 से पिछड़ने के बाद होने जा रहा है। क्लार्क ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के लिए कोलकाता में खेले जाने वाले मैच में वापसी करना बेहद जरूरी है। ये मैच सीरीज की दिशा तय करेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कोलकाता के ई़़डेन गार्डन्स में 21 सितंबर से खेला जाएगा।
ये बातें क्लार्क ने फेनेटिक स्पोर्ट्स म्यूजियम को सर डान ब्रैडमैन का बैट भेंट करने के दौरान कही जिस बैट को उन्होंने 1948 में भारतीय टीम के पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में खेली गई सीरीज के दौरान इस्तेमाल किया था। इस दौरान क्लार्क ने भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा, वह एक आक्रामक गेंदबाज हैं। कलाई से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज होने के वाबजूद हाथ के पीछे से गेंद को जिस तरह नियंत्रित करत हैं वो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके पास सारी ताकतें हैं वो गेंद को दोनों ओर स्पिन करा लेते हैं, लंबे स्पेल फेंक लेते हैं। उन्होंने टेस्ट सीरीज में भी हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।
डेविड वार्नर के एक बार फिर असफल रहने के बारे में क्लार्क ने कहा, उन्होंने बांग्लादेश में दो शतक जड़े हैं। एक मैच में उनके खराब प्रदर्शन को देखकर उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। वो एक बार फिर अपनी लय हासिल कर लेंगे। वो अपने बल्ले से इस सीरीज में प्रभाव डालने में सक्षम हैं। इस सीरीज में वार्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। आशा करता हूं कि कोलकाता में दोनों के रन बनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।