{"_id":"64e6cd203b6ef89561033995","slug":"isro-chandrayaan-succeeded-after-the-failure-of-2019-mumbai-indians-believe-now-india-will-win-the-world-cup-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: 2019 की असफलता के बाद सफल हुआ इसरो का चंद्रयान, मुंबई इंडियंस को यकीन- अब भारत जीतेगा विश्व कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: 2019 की असफलता के बाद सफल हुआ इसरो का चंद्रयान, मुंबई इंडियंस को यकीन- अब भारत जीतेगा विश्व कप
Thu, 24 Aug 2023 09:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:10 AM IST
सार
मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया हैंडल पर अनूठा संयोग दर्शाया गया, जो इस बात की पुष्टि करता है कि इस साल टीम इंडिया विश्व कप जीत रही है। मुंबई इंडियंस की पोस्ट में दिखाया गया कि इसरो ने असफलता के चार साल बाद सफलता हासिल की है और भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
इसरो की सफलता के बाद भारतीय टीम भी सफल होगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने बुधवार शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। यह चंद्रयान एक दिन (पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर) चंद्रमा की सतह का विस्तृत विश्लेषण करेगा और पानी के निशान की खोज करेगा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर अपना रोवर लैंड कराने वाला चौथा देश है।
जैसे ही भारत का चंद्रयान चांद पर सफलतापूर्वक उतरा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसरो को बधाई देने वाले संदेशों से भरे हुए थे और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस अवसर पर एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की। एमआई ने इसरो की इस उपलब्धि को क्रिकेट से जोड़ते हुए लिखा कि 2019 में इसरो और भारतीय टीम दोनों असफल रहे थे। अब इसरो सफल हो गया है तो यकीन मानिए भारतीय टीम भी सफल होगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया 2019 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। 2019 में ही इसरो ने चांद पर अपना रोवर भेजने की कोशिश की थी, लेकिन यह मिशन आंशिक रूप से सफल रहा था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की तरफ से कहा गया कि अब इसरो को सफलता मिली है तो भारतीय क्रिकेट टीम भी सफल होगी।
टीम इंडिया ने 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रही थी, लेकिन मैनचेस्टर में सेमीफाइनल में भारत को कीवी टीम के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 2021 के अंत में रोहित शर्मा ने वनडे में कप्तानी की बागडोर संभाली और 2023 विश्व कप इस प्रारूप में कप्तान के रूप में उनका पहला आईसीसी टूर्नामेंट है।
भारत का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा 2013 से शुरू होता है जब टीम ने एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। रोहित के नेतृत्व में, भारत को पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल (इंग्लैंड के खिलाफ) और जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
इस साल के अंत में अक्बतूर-नवंबर में वनडे विश्व कप का आयोजन भारतीय जमीन पर होना है। मेजबान होने के नाते भारत खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। इस सप्ताह की शुरुआत में बल्लेबाजों केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी से भारतीय वनडे टीम और मजबूत हुई है। दोनों को एशिया कप टीम में शामिल किया गया था। पिछले हफ्ते, प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराहने भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान 11 महीने की अनुपस्थिति के बाद वापसी की, जहां उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया।

𝗕𝗘𝗟𝗜𝗘𝗩𝗘 🇮🇳#OneFamily #Chandrayaan_3 #Ch3 #Chandrayaan3 #VikramLander pic.twitter.com/kU9InzTlD4
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 23, 2023