{"_id":"66c2d3e169ade73a2d045f94","slug":"ispl-2025-sachin-tendulkar-hope-from-ispl-reverse-swing-of-taped-tennis-ball-will-test-batters-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISPL 2025: आईएसपीएल से तेंदुलकर को उम्मीद- टेप लगी टेनिस गेंद की रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों की परीक्षा होगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ISPL 2025: आईएसपीएल से तेंदुलकर को उम्मीद- टेप लगी टेनिस गेंद की रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों की परीक्षा होगी
Mon, 19 Aug 2024 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:41 AM IST
सार
तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि स्टेडियम में 30,000 और इससे अधिक दर्शकों को आकर्षित करने वाले टूर्नामेंट का जल्द ही महिला क्रिकेटर भी हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को खुलासा किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिवर्स स्विंग का सामना करने के अपने अनुभव का इस्तेमाल टेनिस गेंद टूर्नामेंट ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)’ में इसे लागू करने के लिए किया। आईएसपीएल के दूसरे सत्र की घोषणा कर दी गई है। आईएसपीएल का दूसरा सत्र ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में 26 जनवरी से नौ फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अक्तूबर से देश के पांच क्षेत्रों के 55 शहरों में ट्रायल होंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि स्टेडियम में 30,000 और इससे अधिक दर्शकों को आकर्षित करने वाले टूर्नामेंट का जल्द ही महिला क्रिकेटर भी हिस्सा होंगी। तेंदुलकर ने लीग के खास नियमों जैसे 50-50 और एक शॉट पर नौ रन देने के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगर हम बल्लेबाजों को कुछ फायदा दे रहे हैं तो गेंदबाजों को भी खेल में शामिल होने का मौका मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अपने खेलने के दिनों में मैं गेंद पर एक तरफ से टेप से चिपका देता था। सीजन (लैदर बॉल) गेंदों में हम चमकदार और खुरदरी तरफ देखते हैं और टेनिस गेंद में हम एक तरफ टेप लगाते थे और मैं इससे रिवर्स स्विंग का अभ्यास करता था जिससे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसका सामना कर सकूं।'
उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा कि क्यों ना इसे इस प्रारूप में शामिल किया जाए और अगर इसे लागू किया जाता है तो बल्लेबाज की तकनीक की भी परीक्षा होगी।' लाल गेंद के मामले में जहां बल्लेबाजों को स्विंग होने पर अपने शरीर के करीब खेलना पड़ता है तो वहीं टेप वाली टेनिस गेंद के मामले में स्थिति पूरी तरह विपरीत होता है। तेंदुलकर ने कहा कि जो गेंदबाज ट्रायल और चयन के माध्यम से आए थे, वे टेप लगी गेंद से खेलने के आदी नहीं थे लेकिन कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने इसे सीख लिया।
उन्होंने कहा, 'संभवतः गेंदबाज टेप वाली गेंद से गेंदबाजी करने और रिवर्स स्विंग के आदी नहीं थे। पहला मैच जो मैंने देखा, मैंने देखा कि बहुत सारी वाइड गेंदें फेंकी गईं और गेंदबाज इसे सही तरीके से नहीं कर पाए।' तेंदुलकर ने कहा, 'अगली सुबह मैंने सूरज (सूरज सामंत, आईएसपीएल आयुक्त) को सुझाव दिया कि हम सभी कोच के साथ एक बैठक करें और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि गेंदबाजों को इसका अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करना चाहिए।'