फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishant Sharma missed ton but Create a worst record

घटिया रिकॉर्ड तो बनाया पर 'शतक' से चूक गए इशांत शर्मा

Wed, 20 Jan 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma missed ton but Create a worst record

पिछले 3 मैचों की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज नहीं चले और उन्हें रोक पाने में नाकाम रहे जिसका परिणाम यह रहा कि टीम इंडिया को जीत के लिए 349 रनों का विशाल लक्ष्य मिल गया।

विज्ञापन


कैनबरा वनडे में भारत की ओर से 4 गेंदबाजों ने अपने स्पेल में 50 से ज्यादा रन लुटाए। इशांत शर्मा (10 ओवर, 77 रन, 4 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (8 ओवर, 69 रन), उमेश यादव (10 ओवर, 67 रन, 3 विकेट) और रविंद्र जडेजा (10 ओवर, 51 रन) 5 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज रहे।
विज्ञापन


इशांत ने भले ही इस मैच में 4 विकेट झटके हों, लेकिन उनके नाम एक महंगे गेंदबाज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह ऑस्ट्रेलिया में किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज देवाशीष मोहंती के नाम था जिन्होंने 21 जनवरी, 2000 को होबर्ट वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 76 रन लुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सोशल मीडिया में वह ट्रेंड भी करने लगे। ट्विटर पर इशांत इस बात के लिए ट्रेंड करने लगे कि वह कैनबरा में 'शतक' से 23 रन से चूक गए। साथ ही ऑस्ट्रेलिया 350 रन नहीं बना पाया।





'भारतीय क्रिकेट के राहुल गांधी हैं इशांत शर्मा'

Ishant Sharma missed ton but Create a worst record

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा कई बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी उनके अनुभव की तरह नहीं दिखती। वह अपनी गेंदबाजी से अन्य साथी गेंदबाजों को प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। 4 विकेट लेने के पहले उन्होंने मैच में 77 रन लुटा दिए थे।

ट्विटर पर इशांत पर आए कुछ और बेहद मजेदार ट्विट्स पढ़ें।














विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed