फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan takes place of Sanju Samson in India A side for England tour

21 गेंदों पर ठोके थे आतिशी 62 रन, किस्मत ने दिलवाई 19 वर्षीय युवा को टीम इंडिया की जर्सी

Mon, 11 Jun 2018 08:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Ishan Kishan takes place of Sanju Samson in India A side for England tour

संजू सैमसन के 'यो-यो' टेस्ट में फेल हो जाने के बाद अब उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए चुन लिया गया है। वनडे सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम लंदन रवाना हो चुकी है। मगर 'यो-यो' टेस्ट पास न कर पाने के कारण आईपीएल-11 में धूम मचाने वाले संजू टीम के साथ नहीं जा पाए थे।

विज्ञापन


अब इंडिया-ए और इंग्लैंड-ए के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए इशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। अंडर-19 विश्वकप में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल चुके इशान किशन ने आईपीएल-11 में भी गजब का खेल दिखाया था। केकेआर के खिलाफ एक मैच में मुंबई इंडियंस के इस युवा बल्लेबाज ने महज 21 गेंदों में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके भी जमाए थे।

विज्ञापन

Ishan Kishan takes place of Sanju Samson in India A side for England tour

बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में 3 दिन पहले इंग्लैंड जाने वाली टीम का 'यो-यो' टेस्ट हुआ था। सूत्रों ने बताया कि टेस्ट में संजू फेल हो गए।  बता दें कि हाल ही में खत्म हुए IPL के 11वें सीजन में संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपए की भारीभरकम कीमत चुकाकर अपनी टीम में लिया थाा। उनका बल्ला भी जमकर बोला।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए संजू ने 15 पारियों में 441 रन बनाए। आरसीबी के खिलाफ एक मैच में संजू ने केवल 45 गेंदों में ही 92 रन बना डाले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में महज 2 चौके और 10 गगनचुंबी छक्को का सहार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed