फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan says Do not mind batting at any position before ind vs eng 2nd t20i

दूसरे टी-20 से पहले इशान किशन ने ठोका दावा, बोले- किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार

Sat, 13 Mar 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ishan Kishan says Do not mind batting at any position before ind vs eng 2nd t20i
इशान किशन - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा है कि वह किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं। किशन ने कहा कि भारतीय टीम में जगह बनाना हमेशा से ही मुश्किल रहा है, इसलिए मैं किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार हूं। दरअसल, शनिवार को विजडन को दिए एक इंटरव्यू में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि, मैं करियर में मिडिल ऑर्डर से लेकर टॉप ऑर्डर तक खेल चुका हूं।

विज्ञापन


किशन ने आगे कहा कि मैं दबाव में खेलने के लिए अधिक आश्वस्त महसूस करता हूं और मुझे लगता है कि अलग-अलग घरेलू फॉर्मेट और इंडिया-ए की तरफ से खेलने की वजह आप मुश्किल परिस्थितियों से बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम हो जाते हैं। किशन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के कोच, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और जहीर खान ने खेल को निखारने में बहुत मदद की। इस टीम की बदौलत ही आज मैं यहां हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि इशान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए उन्होंने चयनकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि देश और भारतीय टीम के लिए खेलना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है। टीम इंडिया के लिए चुना जाना मेरे लिए ऐसा एहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। बता दें कि इशान ने आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 14 मैचों में 516 रन बनाए थे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों में 11 छक्के और 19 चौके की मदद से 173 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले टी-20 में भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रेयस अय्यर के अलावा कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और टीम 124 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 27 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed