फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan fifty helps India A to registered win against South Africa A

ईशान किशन ने ठोके 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन, तब मिली भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए पर जीत

Sat, 31 Aug 2019 08:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्कस, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्कस, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 31 Aug 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ishan Kishan fifty helps India A to registered win against South Africa A
इशान किशन

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 24 गेंद में 55 रन की धुआंधार पारी से भारत ए ने बारिश से प्रभावित दूसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत से भारत ए ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 2-0 की बढ़त कायम कर ली।

विज्ञापन


जीत के लिए 21 ओवर में 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ए ने एक ओवर शेष रहते आठ विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। किशन की शानदार पारी के अलावा कृणाल पांड्या ने भी 15 गेंद में नाबाद 23 रन की अहम पारी खेली।
विज्ञापन


किशन ने अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके जड़े जबकि पांड्या ने एक छक्का और चार चौके लगाये। बारिश के कारण खेल देरे से शुरू हुआ और मैच को 21-21 ओवर का कर दिया। टॉस गंवा कर बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने जार्ज लिंडे के 25 गेंद में नाबाद 52 की पारी के बूते 21 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंडे ने अपनी आतिशी पारी में एक चौका और पांच छक्के लगये। कप्तान तेम्बा बावुमा (40) और हेनरिच क्लासेन (31) ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल (24 गेंद में 21 रन) और अनमोलप्रीत सिंह (19 गेंद में 30 रन) इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। दोनों हालांकि नौ गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए जिससे 8.5 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 57 रन हो गया।

किशन ने मैदान पर उतरते ही छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ सहजता से बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट लगाए। मैन ऑफ द मैच किशन ने कप्तान मनीष पांडेय (13) के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की।

घरेलू प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले किशन के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन पांड्या ने एक छोर संभाले रखा और 20वें ओवर में टीम को जीत दिला दी। मैच में दौरान अक्षर पटेल के विकेट को लेकर थोड़ी उलझन की स्थिति बन गई।


विकेटकीपर के गेंद पकड़ने के बाद अंपायर ने पहले उन्हें आउट दे दिया, लेकिन फिर अपना फैसला वापस ले लिया। पहले मैच के नायक रहे पटेल हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके। जूनियर डाला (25 रन पर दो विकेट) की गेंद पर जानेमन मलान ने कैच पकड़कर 10 रन की उनकी पारी का अंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed