फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ishan kishan bids emotional farewell to mumbai indians after ipl 2025 mega auction posted video

Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस के साथ बिताए सात वर्षों के सफर को याद कर भावुक हुए ईशान किशन, लिखी दिल की बात

Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
सार

पनी पुरानी टीम के साथ सात वर्षों का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने भावुक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी में बिताए हर लम्हे को याद किया।

विज्ञापन
ishan kishan bids emotional farewell to mumbai indians after ipl 2025 mega auction posted video
ईशान किशन - फोटो : PTI

विस्तार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। अब अपनी पुरानी टीम के साथ सात वर्षों का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने भावुक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी में बिताए हर लम्हे को याद किया।
विज्ञापन

कोच, साथी खिलाड़ी और प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
इस वीडियो के साथ ईशान ने एक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने कोच और साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- आप सभी के साथ बहुत सारी यादें और खुशियां जुड़ी हैं। मुंबई इंडियंस, मुंबई और पल्टन हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। आप सभी के साथ मैं एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुआ हूं। हम उन यादों के साथ अलविदा कहते हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगी। प्रबंधन, कोच और जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने खेला है उनका धन्यवाद। इसके अलावा आप सभी प्रशंसकों का हमेशा मेरे समर्थन में रहने के लिए शुक्रिया। 

यहां देखें ईशान किशन का पोस्ट..

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)


विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद का जताया आभार
इससे पहले मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदे जाने के बाद ईशान ने फ्रेंचाइजी का धन्यवाद दिया था। एसआरएच की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में उन्हें कहते सुना गया था, मैं इस अविश्वसनीय टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) में शामिल होने और इस अद्भुत फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आप सभी और ऑरेंज आर्मी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

यहां देखें SRH द्वारा साझा किया गया वीडियो...
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी का करियर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 105 मैचों में उनके नाम 2644 रन दर्ज हैं। उन्होंने 135.87 के स्ट्राइक रेट से 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। 2018 में वह एमआई का हिस्सा बने थे। इस टीम के लिए ईशान ने 89 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 15 अर्धशतकों की मदद से 2325 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed