फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan and Shreyas Iyer are likely to lose their place in BCCI central contract list for 2023-24 season

BCCI: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को मिल सकती है सजा, सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा बीसीसीआई, जानें पूरा मामला

Fri, 23 Feb 2024 03:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 03:30 PM IST
सार

2022-23 के केंद्रीय अनुबंध में ईशान किशन को सी श्रेणी में रखा गया था, जबकि श्रेयस अय्यर बी में थे। इसके तहत किशन एक करोड़ और अय्यर को तीन करोड़ रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
Ishan Kishan and Shreyas Iyer are likely to lose their place in BCCI central contract list for 2023-24 season
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निशाने पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग कारणों से रणजी ट्रॉफी से दूरी बनाए रखी है। ईशान कथित तौर पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन से पहले अपनी तकनीक पर काम कर रहे हैं। वहीं, अय्यर पीठ की मामूली ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी दोनों से पूरी तरह खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई अय्यर और किशन के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि दोनों को नई केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर और किशन दोनों को 2023-24 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया जाएगा। इस फैसले के पीछे कथित तौर पर एक कारण बोर्ड के आग्रह के बावजूद घरेलू क्रिकेट से उनकी अनुपस्थिति है।
विज्ञापन


अगरकर ने तैयार कर ली अंतिम सूची: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने 2023-24 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इसकी  घोषणा बीसीसीआई जल्द ही करेगा। बीसीसीआई के बार-बार कहने पर भी घरेलू क्रिकेट से दूर रहना दोनों खिलाड़ियों को भारी पड़ेगा। 2022-23 के केंद्रीय अनुबंध में ईशान किशन को सी श्रेणी में रखा गया था, जबकि श्रेयस अय्यर बी में थे। इसके तहत किशन एक करोड़ और अय्यर को तीन करोड़ रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान किशन के साथ क्या हुआ?
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर वह भारतीय टीम के साथ गए थे, लेकिन दौरे की शुरुआत में ही ब्रेक लेकर वापस लौट आए थे। तब से वह लाइमलाइट से गायब हैं। किशन को बड़ौदा में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था। वह हार्दिक के साथ जिम भी नजर आए। बोर्ड ने ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इससे दूरी बनाई।


श्रेयस अय्यर की हुई थी शिकायत
श्रेयस अय्यर को उनके खराब फॉर्म के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों से टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें भी रणजी खेलने की सलाह दी गई थी। हालांकि, श्रेयस ने कमर में दर्द की वजह से रणजी से दूरी बनाई थी। अब उनकी चोट को लेकर बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई को लिखी एक चिट्ठी में एनसीए ने श्रेयस को फिट करार दिया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल विज्ञान और मेडिसिन के प्रमुख नितिन पटेल ने पुष्टि की है कि श्रेयस को कोई ताजा चोट नहीं है और वह फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed