फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is virat kohli a big match winner for team india

क्या सचिन से भी बड़े मैच विनर हैं विराट कोहली?

Sun, 20 Mar 2016 03:41 PM IST
गौरव काला/ अमर उजाला, दिल्ली
गौरव काला/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
is virat kohli a big match winner for team india
- फोटो : pti

एक वक्त था भारतीय क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जलवा था, जब‌कि फिलहाल टीम इंडिया में विराट कोहली का बोलबाला है। ‌इसमें कोई संदेह नहीं कि कोहली इस वक्त टीम इंडिया के मैच विनर हैं। लेकिन क्या सचिन से भी बड़े?

विज्ञापन


टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की बल्लेबाजी का औसत 78.10 है। 17 टी-20 पारियों में कोहली ने 781 रन बनाए हैं। इसमें 8 अर्धशतक भी शामिल हैं। 7 बार वह नॉट आउट रहे हैं। कुल 40 टी-20 मैचों की 37 पारियों में कोहली 14 अर्धशतक के साथ 1092 रन बना चुके हैं। टी-20 में जब भी कोहली ने 40 से अधिक रन बनाए, भारत 70 फीसदी से ज्यादा मैच जीता है।
विज्ञापन


वहीं, सचिन की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है। 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टी-20 मुकाबले में सचिन के बल्ले से हालांकि सिर्फ 10 रन ही निकले थे लेकिन भारत मैच जीतने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन वनडे में 463 मैचों की 452 पारियों में भारत के लिए खेल चुके हैं, इसमें 49 बार सेंचुरी लगाई है। इनमें 33 मैचों में भारत जीता, एक मैच टाई और एक मैच पर कोई नतीजा नहीं निकला। जबकि 14 मैचों में भारत को हार ‌मिली है।

कोहली के वनडे में 25 शतक हैं, इसमें भारत 21 मैचों में जीता है। जबकि सिर्फ 4 मैचों में भारत को हार मिली है। लेकिन अभी दोनों क्रिकेटरों की आपस में तुलना करना जल्दीबाजी होगी, क्योंकि सचिन जितना क्रिकेट खेले हैं, कोहली अभी उसका आधा भी नहीं खेल पाए हैं।

वनडे में इस वक्त कोहली बतौर भारतीय क्रिकेटर सबसे ज्यादा शतक लगाने में सिर्फ सचिन से ही पीछे हैं। सचिन के 49 शतक के मुकाबले कोहली के 25 शतक हैं। तीसरे नंबर पर गांगुली 22 शतक के साथ हैं।


इस वक्त कोहली भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं। जब‌कि सचिन भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिंम इतिहास है, उन्होंने कई रिकॉर्ड भेदे। कोहली के पास अभी कई मौके हैं, रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने के।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed