फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan says Rohit sharma has to captain in virat Kohli absence, not Rahane

इरफान पठान ने कहा, रहाणे से ज्यादा अनुभवी हैं रोहित, इसलिए करनी चाहिए टीम की अगुवाई

Mon, 09 Nov 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan says Rohit sharma has to captain in virat Kohli absence, not Rahane
इरफान पठान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रविवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे से कहीं ज्यादा अनुभवी रोहित शर्मा को विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करनी चाहिए। बता दें कि विराट कोहली सीरीज के शुरूआती मैच में खेलने के बाद उपलब्ध नहीं होंगे। कोहली को पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश प्रदान किया गया है और पठान ने कहा कि इससे टीम पर काफी असर पड़ेगा जिसने दो सत्र पहले उनकी अगुआई में ऐतिहासिक श्रृंखला जीती थी।

विज्ञापन


पठान ने कहा, 'विराट कोहली के नहीं होने से टीम पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन आपको उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। हमें क्रिकेट के बाहर की जिंदगी को स्वीकार करना करना चाहिए, परिवार बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैदान पर इसका निश्चित रूप से काफी बड़ा अंतर पैदा होगा और किसी के लिए उनकी जगह लेना काफी मुश्किल होगा। इतने वर्षों तक उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है और वो भी हर तरह की परिस्थितियों में।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान की निजी राय है कि कोहली की अनुपस्थिति में रोहित को टीम की कप्तानी करनी चाहिए, हालांकि रहाणे को फिलहाल उप कप्तान बनाया हुआ है। रोहित ने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए टीम को कई इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलवाए हैं और साथ ही निदहास ट्रॉफी और एशिया कप में भारत को दो बड़ी ट्रॉफियां दिलायी हैं।

उन्होंने कहा, 'रहाणे के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन रोहित को कप्तानी करनी चाहिए। वह बेहतरीन कप्तान है और वह साबित कर चुका है और उसके पास जरूरी अनुभव भी है।' पठान ने कहा, 'सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप ऑस्ट्रेलिया में खिलाना चाहते हो। मुझे याद है 2008 में वनडे श्रृंखला में वह नया था लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट के बाद वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होगा।'

पठान ने कहा, 'विपक्षी टीम के लिए भूखे (रन बनाने के लिए) रोहित शर्मा से खतरनाक कुछ भी नहीं होगा। विदेशी सरजमीं पर खेलना हमेशा कठिन चुनौती होती है लेकिन जब रोहित फार्म में हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।'

उन्होंने कहा, 'सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह वही भूमिका निभा सकता है जो सहवाग ने 2004 श्रृंखला में निभाई थी और आपको मैच जिता सकता है। चेतेश्वर पुजारा की भूमिका तीसरे नंबर पर ज्यादा अहम हो जाती है क्योंकि वह सभी को जोड़ने में अहम होंगे। कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे मेरे लिए चौथे नंबर पर सही होंगे।' पुजारा आस्टेलिया में पिछली श्रृंखला में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed