{"_id":"3a34c8d8-adae-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"irfan-pathan-got-proposal-to-go-on-a-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान को मिला डेट पर जाने का प्रपोजल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान पठान को मिला डेट पर जाने का प्रपोजल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Apr 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का प्रदर्शन भले ही आईपीएल में अभी तक निराशाजनक रहा हो, लेकिन टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
बुधवार को एक कार्यक्रम में दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर इरफान पठान के अलावा उनके साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर, आंद्रे रसेल, रोलोफ वान डेर मर्व, शाहबाज नदीम और कोच एरिक सिमंस दिल्ली डेयरडेविल्स फेस ऑफ द ईयर को चुनने के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
इस खिताब के लिए पांच मॉडल मौजूद थीं, जिनसे डेयरडेविल्स के क्रिकेटरों ने महिलाओं के गुणों और क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे।
इस दौरान एक मॉडल से जब यह सवाल पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो उन्होंने इरफान का नाम लिया।
इस मॉडल ने कहा, "इरफान सबसे हॉट और खूबसूरत क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ डेट पर जाना पसंद करंगी। मैंने इरफान के कारण ही क्रिकेट देखना शुरू किया।"
इस मॉडल के प्रपोजल और महिला प्रशंसकों की दीवानगी के बारे में पूछने पर इरफान ने कहा, "मैं शर्माने वाला व्यक्ति नहीं हूं लेकिन जब ऐसा सुनता हूं, तो मैं शरमा जाता हूं।"
विज्ञापन