{"_id":"5d3a7a708ebc3e6ceb431503","slug":"ireland-battle-back-after-jack-leach-falls-short-of-nightwatchman-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड ने की दूसरे दिन वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड ने की दूसरे दिन वापसी
Fri, 26 Jul 2019 09:28 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैक लीच (92) आठ रन से अपने पहले शतक से चूक गए। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन 77.4 ओवर में नौ विकेट पर 303 रन बनाए थे। उसकी कुल बढ़त 181 रन हो गई है, जबकि एक विकेट शेष है। स्टुअर्ट ब्रॉड 21 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि ऑली स्टोन को अभी खाता खोलना है। बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा।
विज्ञापन
नाइट वाचमैन जैक ने करिअर का सर्वोच्च स्कोर बनाया और अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेसन रॉय (72) के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रन जोड़े । जैक ने अपनी पारी में 162 गेंदों का सामना कर 16 चौके और रॉय ने 78 गेंदों में दस चौके और एक छक्का जड़ा।
विज्ञापन
सैम कुरैन ने 37 और कप्तान जोए रूट ने 31 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से मार्क आदिर ने तीन, बोएड रैंकिन और स्टुअर्ट थाम्पसन ने दो-दो विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 85 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में आयरलैंड ने 207 रन बनाकर 122 न की बढ़त ली थी
विज्ञापन