{"_id":"7a2084257c7e0a0abc7b25c24109c27b","slug":"irani-trophy-2nd-day-rest-of-india-vs-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टुअर्ट बिन्नी का शानदार शतक, करुण नायर मौका चूके ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टुअर्ट बिन्नी का शानदार शतक, करुण नायर मौका चूके
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय ईरानी ट्रॉफी में रणजी चैंपियन कर्नाटक ने स्टुअर्ट बिन्नी की शतकीय पारी के दम पर शेष भारत पर बड़ी बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
बंगलूरू में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन स्टंप्स तक कर्नाटक ने पांच विकेट के नुकसान पर 390 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टुअर्ट बिन्नी (115) खेल रहे हैं। शेष भारत की ओर से पंकज सिंह को दो सफलता हुई।
विज्ञापन
बिन्नी के नाबाद शतक के अलावा गणेश सतीश (84) तथा करुण नायर (92) की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर कर्नाटक ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। शेष भारत के बनाए 201 रनों के जवाब में कर्नाटक ने 189 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे से अपना अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले बिन्नी अपनी प्रतिभा साबित करते हुए आठवां प्रथम श्रेणी शतक बनाया।
बिन्नी ने करुण नायर (92) के साथ पांचवें विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले मनीष पांडे (36) और गणेश सतीश (84) के बीच तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। गणेश 84 रन बनाकर आउट हुए।
विनय कुमार के छह विकेट
इससे पहले रणजी चैंपियन कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार (छह विकेट) ने ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को कहर बरपाते हुए शेष भारत की टीम को मात्र 201 रन पर ढेर कर दिया।
पहले दिन दिनेश कार्तिक (91) को छोड़कर शेष भारत का कोई बल्लेबाज अर्द्धशतक तक नहीं पहुंच सका। अमित मिश्रा ने 47 और कप्तान हरभजन सिंह ने 22 रन बनाए।
टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर भी 22 रन ही बना सके। शेष भारत ने अपने पांच विकेट तो 62 रन तक ही गंवा दिए थे लेकिन निचले मध्यक्रम में अमित मिश्रा और हरभजन सिंह ने कुछ उपयोगी रन बनाकर टीम को 200 तक पहुंचाया। कर्नाटक की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी ने भी तीन विकेट लिए।
दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने रॉबिन उथप्पा (0) का विकेट खोकर 35 रन बना लिए थे।