फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irani Cup: Rest of India vs Vidarbha day 4 match report

ईरानी कप: हनुमा विहारी का शतक, विदर्भ के सामने 280 रन का लक्ष्य

Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Irani Cup: Rest of India vs Vidarbha day 4 match report
हनुमा विहारी

शानदार फॉर्म में चल रहे हनुमा विहारी (नाबाद 180 रन) की मदद से शेष भारत टीम ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ को 280 रन का लक्ष्य देने में सफल रही। चौथे दिन शेष भारत ने तीन विकेट पर 374 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 

विज्ञापन


विदर्भ ने चौथे दिन स्टंप्स के समय एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं और वह जीत से 243 रन पीछे हैं। विदर्भ को दूसरी पारी में पहला झटका कप्तान फैज फजल के रूप में लगा जो बिना खाता खोले आउट हो गए। जय रामास्वामी 17 और अथर्व तावड़े 16 रन पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


हनुमा विहारी ने 300 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के लगाए। हनुमा ईरानी कप में शेष भारत की ओर से दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले शिखर धवन के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन ने 2011 में राजस्थान के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया था। पहली पारी में 114 रन बनाने वाले हनुमा ने रहाणे (87) के साथ मिलकर पहले 229 रन जोड़े और फिर श्रेयस अय्यर (नाबाद 61) के साथ अटूट 99 रन की साझेदारी की।

काली पट्टी पहनकर उतरे खिलाड़ी :  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए विदर्भ और शेष भारत टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed