{"_id":"8e98a4ef679a5df9d4929dbe1e8d0363","slug":"ipl-two-new-team-will-be-declare-on-8-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिसंबर को चलेगा पता CSK और RR की जगह लेगा कौन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आठ दिसंबर को चलेगा पता CSK और RR की जगह लेगा कौन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद ने आठ दिसंबर को दो नई आईपीएल टीमों की बोली लगाने वाले शहरों की सूची में से जयपुर और कोच्चि का नाम हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ये दोनों नई टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह लेंगी जो दो साल का निलंबन झेल रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त जस्टिस लोढ़ा समिति की आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में अंतरिम रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई ने चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की जगह दो नई टीमें जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि नई टीमों के चयन की प्रक्रिया 15 नवंबर के बाद शुरू होगी और इसमें दिलचस्पी लेने वाले चार दिसंबर तक स्पष्टीकरण ले सकते हैं।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि आईपीएल संचालन परिषद ने जयपुर और कोच्चि को फ्रेंचाइजी स्थलों से हटाने का फैसला किया है।
बोली के लिए नौ नए स्थान तय कर लिए गए हैं। बोली आठ दिसंबर को लगेगी। केंद्रीय राजस्व पूल से रिवर्स बोली के लिए आधार मूल्य 40 करोड़ रुपये होगा।
जो पार्टी केंद्रीय राजस्व पूल से सबसे कम हिस्सा लेने पर बोली लगाएगी उसे टीम सौंपी जाएगी।