{"_id":"59b169214f1c1be67f8b4c32","slug":"ipl-stars-to-play-against-australia-in-the-practice-match-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPLके युवा स्टार्स को मिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPLके युवा स्टार्स को मिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में मौका
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका दौरे के में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती ऑस्ट्रेलियाई टीम की है। 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले कंगारू टीम को एक अभ्यास मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सितंबर के दूसरे सप्ताह में भारत पहुंचने की संभावना है। ऐसे में 12 सितंबर को चेन्नई में खेले जाने वाले इस मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं ने इस अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम में आईपीएल-10 में चमक बिखेरने वाले युवा सितारों को मौका दिया है जिसमें वाशिंगटन सुंदर, नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
IPL में आखिरी समय में राइजिंग पुणे सुपर जायंट टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के इन दिनों सितारे बुलंद हैं। एक तरफ उन्होंने आईपीएल-10 की उपविजेता रही पुणे के लिए शानदार गेंदबाजी की और सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग(टीएनपीएल) में शानदार प्रदर्शन किया। राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल में बतौर ओपनर शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं नीतीश राणा ने मुंबई इंडियन के लिए शानदार बल्लेबाजी करके सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
इन तीन के अलावा टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, गुरकीरत मान, स्पिनर अक्षय कर्नेवार और गोविंग पोद्दार शामिल हैं। तमिलनाडु के स्पिन स्टार राहिल शाह, किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा, आवेश खान और कुलवंत खजरौलिया को टीम में शामिल किया गया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियो को इस साल देवधर ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला था। राहिल और वाशिंगटन ने तमिलनाडु को इस साल देवधर और विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। टीम का कोच पूर्व क्रिकेटर हेमांग बदानी को नियुक्त किया गया है। टीम की कमान किसके हाथों में होगी इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
टीम इस प्रकार है
राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिवम चौधरी, नितीश राणा, गोविंद पोद्दार, गुरकीरत मान, श्रीवत्स गोस्वामी, अक्षय कर्नेवार, कुलवान खेजरोलिया, क्रुशांग पटेल, अवेश खान, संदीप शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, राहिल शाह