फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL spot fixing: Court Questions 'Match-Fixing' Theory of Police

IPL spot fixing: किस कानून में लिखा कि शर्त लगाना है अपराध?

Mon, 20 Apr 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
अमर उजाला/दिल्ली Updated Mon, 20 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
IPL spot fixing: Court Questions 'Match-Fixing' Theory of Police

आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में पुलिस की जांच पर कोर्ट ने सोमवार को बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। कोर्ट ने पुलिस की मैच फिक्सिंग थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे लगे आरोपियों ने मैच फिक्स किए थे। मामले की अगली सुनवाई को कोर्ट ने 8 मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना कृष्णा बंसल ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा आरोपियों के बीच टेलीफोन पर हुई जिस बातचीत का हवाला दे रही है उससे नहीं लगता इस मामले में मैच फिक्सिंग हुई थी। इस बातचीत में केवल शर्त का जिक्र है। इसमें कहीं भी मैच फिक्सिंग का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


अदालत ने मामले में आरोप निर्धारण पर दलीलें सुनते हुए कहा कि विशेष लोक अभियोजक राजीव मोहन से पूछा कि क्या शर्त लगाना अपराध है? इसके जवाब में राजीव मोहन ने कहा कि शर्त लगाना गैरकानूनी है लेकिन अपराध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पूछा कानून के किस प्रावधान के तहत शर्त लगाना गैरकानूनी है। किस आपराधिक कानून में शर्त लगाना गैरकानूनी है?
इसके जवाब में राजीव मोहन ने कहा कि शर्त लगाना आपराधिक कानून नहीं बल्कि दीवानी कानून में गैरकानूनी है।

मामले में आरोपों पर विशेष अधिवक्ता राजीव मोहन ने टेलीफोन पर बातचीत का हवाला देते हुए कहा आरोपी मैच फिक्सिंग व शर्त लगाने में शामिल थे। उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) से साफ है कि गिरफ्तार आरोपी पैसा कमाने के लिए आपराधिक सिंडीकेट का हिस्सा थे।

अदालत ने अभियोजन की इस दलील पर कहा कि जो आप कह रहे है वह सौ फीसदी सही है लेकिन इसे साबित करने के लिए साक्ष्य कहां है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed