फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl spot fixing case

श्रीसंत ने सोचा ड्रग्स के लिए पकड़ा गया हूं

Mon, 20 May 2013 12:51 AM IST
शुजात आलम
शुजात आलम Updated Mon, 20 May 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
ipl spot fixing case

‘मैंने ड्रग्स जरूर लिया है, लेकिन मेरे पास ड्रग्स है नहीं।’ जी हां, दक्षिण मुंबई के कार्टर रोड से एस श्रीसंत को जब दबोचा गया तो उन्होंने दिल्ली पुलिस की टीम से यही कहा था।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर वे उलझन में थे और उन्हें लगा कि शायद पुलिस ड्रग्स के मामले में पकड़ रही है।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक पुलिस टीम को सख्त हिदायत थी कि गिरफ्तारी के समय श्रीसंत को नहीं बताया जाएगा कि उन्हें क्यों पकड़ा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो मैदान पर बिगड़ैल के रूप में विख्यात श्रीसंत ने दिल्ली पुलिस की टीम से भी बदसलूकी की थी। जाल बिछाने के बाद दिल्ली पुलिस की 19 सदस्यीय टीम ने श्रीसंत पर शिकंजा कसा था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय श्रीसंत की कार में एक मराठी हीरोइन भी थी। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया, श्रीसंत बदसलूकी करने लगे।

एसआई ने दिल्ली पुलिस का अपना आईकार्ड दिखाया तो श्रीसंत का पारा नीचे आया। उसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया कि क्यों पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने पर श्रीसंत ने पुलिस को अपने मोबाइल फोन पर महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात करवाकर धौंस जमाने का प्रयास किया।

लेकिन एयरपोर्ट लाने के बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उसे वे फिक्सिंग के मामले में पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अगर श्रीसंत को फिक्सिंग के बारे में पहले ही बता दिया जाता तो और अन्य लोग फरार हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed