{"_id":"ba953a48-9793-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-six-schedule-to-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-6 के कार्यक्रम में फेरबदल, जारी हुई नई सूची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-6 के कार्यक्रम में फेरबदल, जारी हुई नई सूची
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में 5 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते आईपीएल के 10 मैचों के आयोजन स्थल और तारीखों में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
मैचों की नई समयसारणी
1-किंग्स इलेवन पंजाब vs दिल्ली डेयरडेविल्स : 23 अप्रैल को मोहाली में शाम आठ बजे की बजाय अब 16 मई को धर्मशाला में शाम आठ बजे होगा।
2-सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली डेयरडेविल्स : चार मई को हैदराबाद में शाम चार बजे की जगह शाम आठ बजे।
3-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs किंग्स इलेवन पंजाब : चार मई को बेंगलुरु में शाम आठ बजे की बजाय 14 मई को बेंगलुरु में ही शाम चार बजे।
4-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद : छह मई को बेंगलुरु में शाम आठ बजे से परिवर्तित कर नौ अप्रैल को बेंगलुरु में ही शाम चार बजे।
5-दिल्ली डेयरडेविल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब : दिल्ली में 13 मई को शाम चार बजे से परिवर्तित कर दिल्ली में ही 23 अप्रैल को शाम आठ बजे होगा।
6-कोलकाता नाइट राइडर्स vs पुणे वॉरियर्स इंडिया : रांची, 14 मई को शाम आठ बजे की बजाय रांची में ही 15 मई को शाम चार बजे होगा।
7-किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 16 मई को धर्मशाला में शाम चार बजे से परिवर्तित होकर छह मई को मोहाली में शाम आठ बजे कर दिया गया।
8-चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली डेयरडेविल्स : 16 मई को धर्मशाला में शाम आठ बजे से बदलकर 14 मई को धर्मशाला में ही शाम आठ बजे होगा।
9-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स : 19 मई को बेंगलुरु में शाम चार बजे होने वाला यह मुकाबला अब 18 मई को बेंगलुरु में ही शाम आठ बजे होगा।
10-पुणे वॉरियर्स इंडिया vs दिल्ली डेयरडेविल्स : पुणे में 18 मई को शाम आठ बजे होने वाला यह मैच अब पुणे में ही 19 मई को शाम चार बजे होगा।