फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Records most century in Indian Premier League RCB Punjab Kings and Delhi Capitals

IPL और रिकॉर्ड्स: चैंपियन मुंबई के खिलाड़ी नहीं शतकवीर, टूर्नामेंट में तीन टीमों की ओर से 10 या इससे ज्यादा सेंचुरी

Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
IPL Records most century in Indian Premier League RCB Punjab Kings and Delhi Capitals
आईपीएल 2021 - फोटो : Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादातर मैचों के दौरान रनों का अंबार देखने को मिलता है। देश और दुनिया के कई बल्लेबाज आईपीएल में शतक लगा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 10 टीमों के 36 खिलाड़ियों ने 63 शतक लगाए हैं। ये जरूरी नहीं  है कि आईपीएल मैच में शतक लगाने वाली टीम मैच या खिताब जीत जाएगी। आंकड़ों की बात करें तो इस टूर्नामेंट में अब तक 3 टीमों की तरफ से 10 से ज्यादा शतक लगाए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी टीम खिताब जीतने में सफल नहीं हुई।  बीते 13 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सिर्फ एक शतक लगा। इसके बावजूद केकेआर की टीम ने 2 बार आईपीएल खिताब जीता है। 

विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लगाए गए हैं। इनमें विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी और केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की तरफ 13-13 शतक लगे हैं। वहीं दिल्ली की ओर से 10 शतक जड़े गए हैं। इसके बावजूद ये टीमें आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकीं। 
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास पर नजर डालने से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार फाइनल जीता है। हिटमैन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने में सफल रही। इस टीम की तरफ से आईपीएल में अब तक चार शतक लगे हैं। यानी मुंबई इंडियंस की टीम ने शतक से ज्यादा आईपीएल खिताब जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स  है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार 2010, 2011 और 2018 में खिताब अपने नाम किया। इस टीम की तरफ से अब तक 8 शतक लगे हैं। फेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कह चुके शेन वॉटसन ने सबसे अधिक 4 और मुरली विजय ने 2 शतक जड़ने में सफल रहे। 

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर इकलौती टीम में है जिसकी तरफ अब तक सिर्फ एक शतक लगा है। केकेआर के लिए ये शतक पहले सीजन के पहले ही मैच में ब्रेंडन मैक्कुलम ने लगाया था। मैक्कुलम ने 18 अप्रैल 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ये आईपीएल का पहला शतक था। एक शतक लगाने के बावजूद केकेआर ने 2 बार 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया। 


सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 बार 2009 और 2016 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया। इस टीम की ओर से आईपीएल में अब तक 3 शतक लगे हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2008 में खिताब जीता था। इस टीम की तरफ से आईपीएल में अब तक 7 शतक लगाए जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed