{"_id":"a3209418-c3d3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-preview-mumbai-indians-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉकआउट भिड़ंत में आमने-सामने होंगे राजस्थान और मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉकआउट भिड़ंत में आमने-सामने होंगे राजस्थान और मुंबई
कोलकाता
Updated Thu, 23 May 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यहां के ईडन गार्डंस में दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस नॉकआउट मुकाबले में जीतने वाली टीम रविवार को खिताब के लिए दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। मुंबई को पहले क्वालिफायर में चेन्नई ने करारी शिकस्त दी थी जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
हालांकि कागज पर मुंबई की टीम राजस्थान के मुकाबले काफी मजबूत नजर आती है लेकिन इस सीजन दोनों टीमों का पलड़ा एकसमान रहा है। दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है जिसमें दोनों के हाथ एक-एक बार जीत लगी है। राजस्थान की बात करें तो स्पॉट फिक्सिंग में उसके 3 खिलाड़ियों के फंसने के कारण पिछला हफ्ता इस टीम के लिए बड़ा मुश्किल रहा। लेकिन कप्तान राहुल द्रविड़ की तारीफ करनी होगी जिन्होंने विषम परिस्थितियों में टीम के अंदर लड़ने का जज्बा पैदा कर खिलाड़ियों को एकजुट किया।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई की टीम स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद क्वालिफायर में जिस तरह से चेन्नई के खिलाफ लड़खड़ाई उससे इस टीम के प्रशंसक काफी निराश होंगे। सचिन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण पिछले 3 मैचों में नहीं खेले हैं जिससे टीम के मनोबल पर असर पड़ा है।
राजस्थान के खिलाफ अहम मैच में भी सचिन का खेलना अभी तय नहीं है। टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा,‘सचिन की चोट की जांच से पता चला है कि उनकी कलाई में कुछ सूजन है। हमने कलाई और हाथ विशेषज्ञ से उनके हाथ में इंजेक्शन लगवाया है। वह इस समय रिहेबिलिटेशन में हैं और उनकी प्रगति ठीक है। सामान्यत: ऐसी चोट को ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगता है। लेकिन पिछले नौ दिनों में उनकी चोट में काफी सुधार दिखाई दिया है और हम उनके जल्द लौटने की उम्मीद कर सकते हैं।’
मीडियम पेसर धवल कुलकर्णी भी बगल में खिंचाव के कारण छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए है।
नंबर गेम
02 : बार इस सीजन राजस्थान और मुंबई भिड़ें हैं और एक-एक मैच जीता है।
11 : मैच कुल आईपीएल में राजस्थान ने मुंबई से खेले हैं और 5 जीते, 6 हारे हैं।
टूर्नामेंट में टीमों के स्टार बल्लेबाज
-राजस्थान रॉयल्स
नाम रन
शेन वाटसन 537
अजिंक्य रहाणे 467
राहुल द्रविड़ 428
-मुंबई इंडियंस
नाम रन
रोहित शर्मा 534
दिनेश कार्तिक 467
ड्वेन स्मिथ 352
टूर्नामेंट में टीमों के स्टार गेंदबाज
- राजस्थान रॉयल्स
नाम विकेट
जेम्स फॉकनर 27
केवोन कूपर 17
शेन वॉटसन 12
-मुंबई इंडियंस
नाम विकेट
मिचेल जॉनसन 22
हरभजन सिंह 19
लसिथ मलिंगा 17