{"_id":"6beba1d4-5f44-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-player-auction-on-february-3-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के खिलाड़ियों की नीलामी 3 फरवरी को चेन्नई में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के खिलाड़ियों की नीलामी 3 फरवरी को चेन्नई में
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी तीन फरवरी को चेन्नई में आयोजित की जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को यहां बैठक में यह फैसला किया। बैठक में अन्य फैसले भी लिए गए। बैठक में कहा गया कि बोर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन संबंधित आदेश के बारे में उच्च न्यायालय से स्पष्टीकरण मांगेगा।
विज्ञापन
अदालत ने अजहर पर मैच फिक्सिंग के लिए लगे आजीवन प्रतिबंध को गैर कानूनी करार करते हुए इसे हटा दिया था। अधिकारी ने कहा, ‘हम आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से स्पष्टीकरण मांगेंगे कि उनके आदेश का स्पष्ट मतलब क्या है। इसके बाद ही हम अजहर पर फैसला करेंगे।’
विज्ञापन
बीसीसीआई ने रोहिंटन बारिया अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट को भी दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। कार्यकारी समिति की बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ और सरकारी खेल परिषद के बीच विवाद पर भी चर्चा की, जिसके कारण जयपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन