फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction Sold Price of big Players Shreyas Iyer and shimron hetmyer

IPL Auction 2022: आवेश खान को 50 गुना ज्यादा कीमत मिली, जानें हर बड़े खिलाड़ी का दाम

Sat, 12 Feb 2022 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 10:18 PM IST
सार

2022 मेगा ऑक्शन में एक बार फिर कई खिलाड़ी मालामाल हुए हैं। श्रेयस अय्यर से लेकर शिमरोन हेयमायर तक कई खिलाड़ियों को कई गुना ज्यादा पैसा मिला है। वहीं पैट कमिंस और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
IPL Mega Auction Sold Price of big Players Shreyas Iyer and shimron hetmyer
राहुल त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में जारी है। नीलामी की शुरुआत में सिर्फ बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगी है। इस नीलामी में अब तक ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। उन्हें बेस प्राइस से छह गुना ज्यादा कीमत मिली है। अय्यर के अलावा कगिसो रबाडा को लगभग पांच गुना और शिखर धवन को बेस प्राइस से चार गुना ज्यादा पैसा मिला है। 
विज्ञापन


50 गुना कीमत पर बिके आवेश खान
20 लाख बेस प्राइस वाले अवेश खान को 50 गुना ज्यादा कीमत पर लखनऊ सुपर जायंटेस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

साढें 32 गुना ज्यादा कीमत पर बिके अभिषेक शर्मा
20 लाख बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साढ़े 32 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा है। उन्हें नीलामी में 6.50 करोड़ रुपये मिले हैं। 
विज्ञापन


राहुल त्रिपाठी को 21 गुना ज्यादा कीमत मिली
राहुल त्रिपाठी को बेस प्राइस से 21 गुना ज्यादा कीमत पर हैदराबाद ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और उन्हें 8.50 करोड़ रुपये मिले हैं। 

अभिनव सदरंगनी को 13 गुना ज्यादा पैसा मिला
अभिनव सदरंगनी को बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख था, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें 2.60 करोड़ रुपये मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसरंगा को बेस प्राइस से दस गुना ज्यादा कीमत
श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा को बेस प्राइस से दस गुना ज्यादा कीमत मिली है। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें आरसीबी की टीम ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। हसरंगा अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2021 टी-20 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

ईशान किशन और दीपक चाहर को सात गुना ज्यादा पैसा मिला
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को उनकी बेस प्राइस से साढे़ सात गुना ज्यादा पैसा मिला है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। वहीं दीपक चाहर को चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था और उन्हें सात गुना ज्यादा कीमत मिली है। 

श्रेयस अय्यर छह गुना ज्यादा कीमत पर बिके
मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को भारी फायदा हुआ है। दो करोड़ बेस प्राइस वाले श्रेयस अय्यर को छह गुना से भी ज्यादा कीमत मिली है। कोलकाता की टीम ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा है। अय्यर अब तक इस मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 

शार्दुल को पांच गुना ज्यादा कीमत मिली
शार्दुल ठाकुर को बेस प्राइस से पांच गुना ज्यादा कीमत मिली है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था और उन्हें 10.75 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा। लोकी फर्गि्यूसन को भी बेस प्राइस से पांच गुना ज्यादा कीमत मिली है। दो करोड़ बेस प्राइस वाले फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। 


वार्नर, डिकॉक और शमी को तीन गुना कीमत मिली
डेविन वार्नर, क्विटन डिकॉक और मोहम्मद शमी का बेस प्राइस दो करोड़ था। इन सभी खिलाड़ियों को तीन गुना से ज्यादा कीमत मिली है। वार्नर को दिल्ली ने 6.25 करोड़, डिकॉक को लखनऊ ने 6.75 करोड़ और शमी को गुजरात ने 6.25 करोड़ में खरीदा। फाफ डु प्लेसिस को भी तीन गुना ज्यादा कीमत मिली है। उन्हें आरीसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। 

शिखर धवन को बेस प्राइस से चार गुना ज्यादा कीमत 
शिखर धवन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें चार गुना ज्यादा कीमत में पंजाब किंग्स की टीम ने 8.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed