फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction 2022 Hugh Edmeades to return as auctioneer for Indian Premier League Mega Auction BCCI treasurer Arun Dhumal confirms

IPL Mega Auction 2022: नीलामी में फिर से गूंजेंगी ह्यूज एडमीड्स की आवाज, तीन सीजन में लगवा चुके हैं बोली

Sat, 12 Feb 2022 11:29 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 11:29 AM IST
सार

आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इसके लिए फ्रेंचाइजियों ने 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले नौ खिलाड़ियों के नाम नीलामी से एक दिन पहले जोड़े गए।

विज्ञापन
IPL Mega Auction 2022 Hugh Edmeades to return as auctioneer for Indian Premier League Mega Auction BCCI treasurer Arun Dhumal confirms
ह्यूज एडमीड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इसके लिए फ्रेंचाइजियों ने 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। वहीं, नीलामी से ठीक एक दिन पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले नौ खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए। वहीं, रणजी खेलने वाले मिहिर हिरवानी का भी नाम जोड़ा गया है। इस तरह 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। एक बार फिर से नीलामी का संचालन ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स करेंगे। उन्होंने 2019 में वेल्स के रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इसकी पुष्टि पिछले हफ्ते की थी। उन्होंने कहा था कि एडमीड्स ने नीलामीकर्ता के रूप में बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन


धूमल ने कहा था, “ह्यूज एडमीड्स नीलामीकर्ता के रूप में वापस आएंगे। उन्होंने पिछली बार अच्छा काम किया था और उम्मीद है कि फिर से बेहतरीन काम करेंगे।” नीलामी में इस बार आठ की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद की टीमें पहली बार आईपीएल में खेलेंगी।
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमीड्स ने पिछली तीन नीलामी में सराहनीय काम किया है और अब वह अपनी पहली बड़ी नीलामी की तैयारी कर रहे हैं। रिचर्ड मैडली को 2019 में नीलामीकर्ता के रूप में नहीं बुलाया गया था। उन्होंने इसे लेकर निराशा भी जाहिर की थी। वे आईपीएल के साथ शुरू से जुड़े हुए थे।

IPL Mega Auction 2022 Hugh Edmeades to return as auctioneer for Indian Premier League Mega Auction BCCI treasurer Arun Dhumal confirms
रिचर्ड मैडली - फोटो : सोशल मीडिया
नीलामी के बारे में क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए एडमीड्स ने कहा था, “मैंने ऐसी कई नीलामी नहीं की हैं जो आईपीएल के रूप में लंबे समय तक चलती हैं। यह आश्चर्यजनक है कि मेरे अंदर वह ऊर्जा कहां से आती है जो मुझे अंत तक ले जाती है। 2022 की नीलामी दो दिवसीय होने के कारण निस्संदेह 14 फरवरी को लंदन जाने वाली उड़ान में मुझे अच्छी नींद आएगी।”

एडमीड्स ने इसके आगे कहा था, “मैं बेंगलुरु में नीलामी के दौरान लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। मेरे लिए यह काम और भी आसान हो जाता है जब बोली लगाने वालों को ठीक-ठीक पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं।” इस बार नीलामी बायो-बबल में होनी है। नीलामी में भाग लेने वाले विदेशी सदस्यों को सात दिन के लिए क्वारंटीन होना है। वे धीरे-धीरे बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed