फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Media Rights Star India bought TV and Viacom18 takes digital rights BCCI secretary Jay Shah confirms

IPL Media Rights: स्टार इंडिया ने टीवी और वायकॉम 18 ने डिजिटल राइट्स खरीदे, जय शाह ने की पुष्टि

Tue, 14 Jun 2022 07:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 14 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली मंगलवार (14 जून) को मुंबई में समाप्त हुई। 12 जून को शुरू हुई इस बोली में स्टार इंडिया ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम  ने डिजिटल राइट्स खरीद लिए।

विज्ञापन
IPL Media Rights Star India bought TV and Viacom18 takes digital rights  BCCI secretary Jay Shah confirms
आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली मंगलवार (14 जून) को मुंबई में समाप्त हुई। 12 जून को शुरू हुई इस बोली में स्टार इंडिया ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम ने डिजिटल राइट्स खरीद लिए। इसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर की। बीसीसीआई ने 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेचे हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने मीडिया चार पैकेज में बेचे हैं। बोर्ड ने मीडिया राइट्स कुल 48,390 करोड़ रुपये में बेचे हैं। स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपये में टीवी राइट्स को अपने नाम किया। वहीं, वायकॉम 18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया। वायकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन


पैकेज-डी का अधिकार पाने वाली रिलायंस की स्वामित्व वाली वायकॉम 18 ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मैचों का प्रसारण करेगी। वहीं, टाइम्स इंटरनेट मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका के साथ अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में मैचों के प्रसारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL Media Rights Star India bought TV and Viacom18 takes digital rights  BCCI secretary Jay Shah confirms
आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला
एक सीजन में 94 होगी मैचों की संख्या
मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को 2023 से 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिलेंगे। 2026 और 2027 में मैचों की संख्या 94 पहुंच जाएगी। इस साल चार अलग-अलग पैकेज में मीडिया राइट्स बेचे गए। पैकेज-ए में भारत के लिए टीवी राइट्स और पैकेज-बी में भारत के लिए डिजिटल राइट्स हैं। पैकेज-सी में चुनिंदा 18 मैच (नॉन-एक्सक्लूसिव) और पैकेज-डी में विदेशों में टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं।

स्टार के पास 2022 तक के लिए थे राइट्स
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल के एक मैच की कीमत 54.5 करोड़ रुपये हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed