{"_id":"656a2ab439e25007200cc5a2","slug":"ipl-media-rights-ipl-chairman-s-claim-the-price-of-media-rights-can-reach-up-to-rs-4-16-lakh-crore-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Media Rights: आईपीएल अध्यक्ष का दावा- 4.16 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है मीडिया अधिकारों की कीमत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Media Rights: आईपीएल अध्यक्ष का दावा- 4.16 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है मीडिया अधिकारों की कीमत
Sat, 02 Dec 2023 12:19 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:19 AM IST
सार
अमेरिकन फुटबाल लीग एनएफएल के बाद आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। ऐसे में धूमल का मानना है कि आईपीएल मीडिया अधिकारों की कीमत दो दशकों में 4.16 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अध्यक्ष अरूण धूमल का मानना है कि अगर खेल प्रेमियों की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए लीग में नयापन और सुधार होता रहे तो इसके मीडिया अधिकारों की कीमत अगले दो दशक में 50 बिलियन डॉलर (4.16 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। इस समय आईपीएल के पांच साल के लिए मीडिया अधिकारों की कीमत करीब 48000 करोड़ रुपये (6.2 बिलियन डॉलर) है। इस तरह कीमत के हिसाब से नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद आईपीएल दूसरे नंबर की लीग है।
एनएफएल ने पिछले साल 11 वर्ष के लिए 110 बिलियन डॉलर की कीमत का करार किया है। धूमल ने यहां ‘आरसीबी इनोवेशन लैब्स’ के ‘लीडर्स मीट इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘अगर मुझे देखना है कि यह पिछले 15 साल में कैसा रहा और आगे यह कैसा होगा तो हमें आईपीएल के मीडिया अधिकारों के करीब 2043 तक 50 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचने की उम्मीद है।’ धूमल ने आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा, ‘आईपीएल दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि स्वतंत्रता के बाद देखें तो आईपीएल ‘मेक इन ब्रांड’ का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।’
क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से ज्यादा लाभ की उम्मीद
धूमल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत और क्रिकेट के 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किए जाने से भी वित्तीय लाभ की उम्मीद जताई। धूमल ने कहा, ‘हमें नयापन लाते रहने की जरूरत है, खेल प्रेमियों की भागीदारी के मामले में बेहतर करते रहने की जरूरत है और मैच के स्तर के मामले में इन्हें बेहतर करते रहने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘अब क्रिकेट ओलंपिक का भी हिस्सा बन रहा है और महिलाओं के क्रिकेट में डब्ल्यूपीएल भी इसे अलग स्तर पर ले जा रहा है तो मुझे काफी उम्मीदें हैं।’ पिछले डेढ़ दशक में आईपीएल के मीडिया अधिकारों की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है जो 2008 में 6000 करोड़ रुपये थी। इससे यह दुनिया भर की कई बड़ी खेल लीगों को पछाड़ती जा रही है।