{"_id":"eb943708-add6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kolkata-knight-riders-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से बदला लेने पर कोलकाता की निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब से बदला लेने पर कोलकाता की निगाहें
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 26 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
लगातार तीन मैच गंवा चुकी गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जब शुक्रवार को अपना आठवां मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य किंग्स इलेवन पंजाब से पिछली हार का बदला चुकाना और जीत की राह पर लौटना होगा।
विज्ञापन
गौतम गंभीर की कप्तानी वाली गत चैंपियन टीम अब तक सात मैचों में से सिर्फ दो जीतकर तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि पंजाब चार मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच इस सत्र में इससे पहले मोहाली में हुई भिड़ंत में किंग्स इलेवन पंजाब ने बाजी मारी थी। इसके अलावा कोलकाता को बुधवार को मंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था और लगातार हार से उसका मनोबल गिरा हुआ है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पंजाब की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को दिल्ली में पांच विकेट से मात देने के बाद बुलंद हौसलों के साथ कोलकाता आई है। ऐसे में केकेआर के सामने पंजाब की कड़ी चुनौती होगी और मेजबान टीम को मेहमान से पार पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।