{"_id":"572a1e514f1c1bfa525ce69c","slug":"ipl-match-kkr-vs-kxip","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में KKR की जीत, पंजाब की छठी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक मुकाबले में KKR की जीत, पंजाब की छठी हार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (70) और कप्तान गौतम गंभीर (54) के बीच शतकीय साझेदारी के बाद आंद्रे रसेल (20 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सात रन से हराकर आईपीएल-9 में अपनी छठी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
पंजाब की आठ मैचों में यह छठी हार है। केकेआर की ओर से रखे गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अधिक 42 गेंदों पर 68 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल योग में अभी 13 रन ही जुड़े थे कि कप्तान मुरली विजय सहित उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मार्कस स्तोनिस (शून्य) को आंद्रे रसेल ने पीयूष चावला के हाथों कैच कराकर पंजाब को शुरुआती झटका दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रसेल अपने दूसरे ओवर में मनन वोहरा (0) को पवेलियन भेज दोहरा झटका दिया। कप्तान विजय के रूप में पंजाब का तीसरा विकेट गिरा जिन्हें छह रन के निजी योग पर मोर्ने मोर्कल ने शाकिब अल हसन के हाथों कैच कराया।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्घिमान साहा (24) ने विकेट पर ठहरने के भरसक प्रयास किए और उन्होंने मैक्सवेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। लेकिन जब तक यह साझेदारी मजबूत होती लेग स्पिनर पीयूष चावला ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।
मैक्सवेल के रूप में पंजाब को पांचवां झटका लगा जिन्हें चावला की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। मैक्सवेल ने 42 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। पूर्व कप्तान डेविड मिलर कुछ खास नहीं कर सके और वह 18 गेंद पर 13 रन बनाकर चलते बने।
अक्षर पटेल ने आकर रसेल की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर पंजाब की जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन वह सात गेंदों पर 21 रन बनाकर रनआउट हो गए।
पंजाब टीम 9 विकेट पर 157 रन ही बना सकी
इससे पहले, किंग्स इलेवन के कप्तान मुरली विजय ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आईपीएल के 32 वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाए। केकेआर की ओर से कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा के बीच 101 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत ठोस तो रही लेकिन धमाकेदार नहीं। दोनों ओपनरों रॉबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने धीमी गति से खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों बल्लेबाजों ने 9 वें ओवर में फिफ्टी रनों की साझेदारी पूरी की।
किंग्स इलेवन के लिए इस वक्त दोनों की पार्टनरशिप तोड़ना बड़ी चुनौती थी, ऐसे में फिरकी उस्ताद अक्षर पटेल को गेंदबाजी में उतारा गया। सफलता तो नहीं मिली, लेकिन वह अपने ओवर में छक्का जरूर गंवा बैठे।
गंभीर 54 रन बनाकर रनआउट हुए। उधर, उथप्पा ने भी फिफ्टी ठोंकी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 101 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।
उथप्पा के साथ नए बल्लेबाज के रूप में युसूफ पठान पहुंचे। पठान पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर चुके थे, लिहाजा डेथ ओवरों में उनका आना टीम के लिए हितकर रहा। लेकिन 17 वें ओवर में उथप्पा भी रन आउट हुए।
आंद्रे रसेल और युसूफ ने आखिर में हाथ खोले और तेजी से टीम का स्कोर बढ़ाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन 18 वें और 19 वें ओवर में उनके हाथ क्रमश: 12 और 10 रन ही आए। आखिरी 4 ओवर मोहित शर्मा और संदीप शर्मा ने डाले। दोनों गेंदबाजों ने इन तूफानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए। 190 से ऊपर की ओर बढ़ रहे लक्ष्य को इन दोनों गेंदबाजों ने 164 रन पर रोक दिया।