{"_id":"40fa1b88-af24-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-sunrisers-hyderabad-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटसन का वार, राजस्थान 8 विकेट से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाटसन का वार, राजस्थान 8 विकेट से जीता
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेन वॉटसन के धुआंधार नाबाद 98 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान ने हैदराबाद के 145 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शेन वाटसन ने महज 53 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 रनों की शानदार पारी खेली।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
हालांकि सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे महज 1 रन के निजी स्कोर पर डेल स्टेन के हाथों आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद कप्तान राहुल द्रविड ने 36 रनों के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
राजस्थान के गेंदबाज जेम्स फौल्क्नर को 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया। हैदराबाद की ओर से डेल स्टेन और थिसारा परेरा को 1-1 विकेट मिला।
हैदराबाद ने दिया 145 रनों का लक्ष्य
इससे पहले डैरेन सैमी के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया।
डैरेन सैमी ने मात्र 41 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रनों की शानदार पारी खेली। अमित मिश्रा ने 21 रन बनाए।
हालांकि हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही और उसकी आधी टीम महज 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी को 2 रन के निजी स्कोर पर अजीत चंडीला ने शेन वॉटसन के हाथों कैच कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया।
कप्तान कुमार संगकारा 4 रन के निजी स्कोर पर जेम्स फौल्क्नर का शिकार बने। पिछले मैच के हीरो शिखर धवन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। जेम्स फौल्क्नर ने उन्हें शून्य के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया।
हनुमा विहारी को 4 रन के निजी स्कोर पर केवोन कूपर ने डी याग्निक के हाथों कैच कराकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है।
60 रनों की शानदार पारी खेलने वाले डैरेन सैमी को जेम्स फौल्क्नर ने आउट किया। अमित मिश्रा को जेम्स फौल्क्नर ने अपना पांचवा शिकार बनाया।
राजस्थान के गेंदबाज जेम्स फौल्क्नर ने 5 महत्वपूर्ण विकेट लेकर हैदराबाद को संभलने का मौका नहीं दिया। अजीत चंडीला को 2 और केवोन कूपर व स्टुअर्ट बिन्नी को 1-1 विकेट मिला।