{"_id":"1db334b4-a8fa-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-sunrisers-hyderabad-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की पंजाब पर 5 विकेट की बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद की पंजाब पर 5 विकेट की बड़ी जीत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल के 25वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सात गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स के सामने जीत के लिए 124 रन का मामूली सा लक्ष्य रखा। जवाब में हैदराबाद ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
सनराइजर्स की ओर से हनुमा विहारी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा थिषारा परेरा ने 11 गेंदों में तीन छक्के की मदद से नाबाद 23 रन की पारी खेली। हनुमा विहारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब की आर से एमएस गोनी ने दो विकेट झटके। इस जीत से हैदराबाद के 10 अंक हैं और तालिका में वह दूसरी बेहतरीन टीम है।
मिश्रा ने पंजाब को सस्ते में रोका
इससे पहले अमित मिश्रा की एक और कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत सनराजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट पर 123 रन पर ही रोक दिया।
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पिछले मैच के अपने आखिरी ओवर में चार विकेट लेने वाले मिश्रा ने एक बार फिर अपना आखिरी चमत्कारिक ओवर में फेंका, जिसमें पंजाब के तीन विकेट गिरे।
कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने सर्वाधिक 26 जबकि पीयूष चावला ने 15 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन का योगदान किया। अमित मिश्रा के साथ ही इशांत शर्मा और करण शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए।