{"_id":"e1c363ec-bc7d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-royal-challengers-bangalore-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिली के आगे गेल हुए फेल, पंजाब की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिली के आगे गेल हुए फेल, पंजाब की जीत
बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (नाबाद 85) की धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
आईपीएल के 63वें मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने अपना पहला विकेट शॉन मार्श (8) का विकेट 24 रनों के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान गिलक्रिस्ट और अजहर महमूद ने 118 रनों की साझेदारी कर पंजाब को जीत की राह पर पहुंचा दिया। महमूद ने 61 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
पंजाब ने 18.1 ओवर 3 विकेट पर 176 रन बनाए।
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
इस जीत से पंजाब के 12 अंक हो गए हैं। लेकिन बंगलोर के 16 अंक हैं और उसके पास महज 1 मैच शेष हैं। ऐसे में उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद दूसरी टीमों पर निर्भर हो गई है।
टूर्नामेंट में अब तक फ्लाप रहे गिलक्रिस्ट ने आज अपना पहला पचासा पूरा किया। इसके बाद महमूद ने भी अर्धशतक जमाए। महमूद 61 रन बनाकर जयदेव की गेंद कैच आउट हो गए।
नए बल्लेबाज डेविड मिलर भी 2 रन बनाकर चलते बने।
लेकिन गिलक्रिस्ट ने अपना छोर संभाले रखा और अंत तक क्रीज पर जमे रहे। गिलक्रिस्ट 54 गेंदों में 85 रन (10 चौका व 3 छक्का) बनाकर नाबाद रहे।
मार्श को जहीर खान ने बोल्ड किया। इसके बाद मुरलीधरन और जयदेव को भी एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी ने बनाए 174 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर की टीम ने धीमी शुरुआत करते हुए 9.1 ओवर में 50 रन बनाए थे। इसके बाद संभलकर खेलते हुए क्रिस गेल और विराट कोहली ने टीम को पहले मजबूती दी।
बाद में क्रिस गेल ने हाथ खोलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचाया। गेल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 58 रन बनाए। बंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। पंजाब की तरफ से परविंदर अवाना को 3 जबकि अजहर महमूद को 2 विकेट मिले। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम में जहीर खान की वापसी हुई है।