{"_id":"292487be-a6a0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-rcb-vs-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स ने दिल्ली को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स ने दिल्ली को हराया
बंगलुरु/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 21वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को सुपर ओवर में हरा दिया। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार पांचवी हार है।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के दिए 153 रनों के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।
मुकाबला बराबरी पर होने पर सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए 6 गेंद पर दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 6 गेंद में दो विकेट के नुकसान पर 11 रन ही बना सके।
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली ने अपनी 65 रनों की पारी में सात चौका और एक छक्का लगाया। कोहली को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
विराट ने एक छक्का और 6 चौके की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। जबकि एबी डिविलियर्स 39 रन बनाकर मोर्केल की गेंद पर रन आउट हो गए।
एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स (0) और अरुण कार्तिक (5) जल्द आउट हो गए।
आशीष नेहरा ने रॉयल चैलेंजर्स का पहला विकेट के राहुल का झटका। वह 12 रन बना सके। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भी 13 रन बनाकर मोर्केल की गेंद पर आउट हो गए।
मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।
वीरेंद्र सहवाग आज फिर अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कप्तान महेला जयवर्धने 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। केदार जाधव 29 और इरफान पठान ने 19 रन बनाए।
दिल्ली का पहला विकेट डेविड वॉर्नर का गिरा, वह 15 रन बनाकर विनय कुमार के शिकार बने। वहीं दिल्ली को अच्छी शुरुआत देने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 25 रन बनाकर आउट हो गए।
मनप्रीत जुनेजा भी दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर जे उनादकत की गेंद पर चलते बने। वहीं बेन रोहरेर 14 रन पर जे उनादकत के दूसरे शिकार हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विरोट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।