फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals vs sunrisers hyderabad

हैदराबाद को हरा फाइनल की रेस में आया राजस्थान

Wed, 22 May 2013 11:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 22 May 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals vs sunrisers hyderabad

आईपीएल 6 के एलिमिनेटर मुकाबले में ब्रैड हॉज की खेली गई धमाकेदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही जिससे टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। उसकी ओर से शिखर धवन ने 33 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। जवाब में राजस्थान 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे प्लेऑफ का मुकाबला जीतकर राजस्थान ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने के लिए अब उसे मुंबई इंडियंस को हराना होगा।

बेहतरीन बल्लेबाजों से सजी टीम राजस्थान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कप्तान राहुल द्रविड़ (12) के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद अंजिक्य रहाणे और शेन वॉटसन टीम का स्कोर 50 रन तक ले गए। लेकिन इसके बाद महज 7 रन के अंदर वॉटसन (24),दिशांत याज्ञनिक (0), रहाणे (18) और स्टुअर्ट बिन्नी (2) भी अपने विकेट गंवा बैठे।


संकट में फंसी राजस्थान के लिए ब्रैड हॉज ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की उम्मीदों को जीवंत रखा और अंतिम ओवर में लगातार दो छक्का जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि 29 गेंदों में अपना पचासा भी पूरा कर लिया। उन्होंने 54 रनों की अविजित पारी में 2 चौके के अलावा 5 छक्के भी लगाए।

हैदराबाद की ओर से डेरेन सैमी को 2 और डेल स्टेन,ईशांत शर्मा,करन शर्मा और अमित मिश्रा को 1-1 सफलता मिली।

पहले बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद टीम के लिए कप्तान कैमरून व्हाइट ने 31 रन का योगदान दिया। आलराउंडर डेरेन सैमी ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 3 करारे छक्के भी लगाए।

राजस्थान की ओर से विक्रमजीत मलिक को 2 और जेम्स फॉकनर,शेन वॉटसन व सिद्धार्थ त्रिवेदी को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed