{"_id":"0f512768-a2b1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-pune-warriors-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान को हराकर पुणे ने खोला जीत का खाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान को हराकर पुणे ने खोला जीत का खाता
पुणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोन फिंच (64), रॉबिन उथप्पा (32) और युवराज सिंह (28 नाबाद) की दमदार पारियों के दम पर पुणे वॉरियर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हारकर आईपीएल-6 में पहली दर्ज की है।
विज्ञापन
राजस्थान के दिए 146 रन के लक्ष्य को पुणे ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आईपीएल के छठे सत्र में लगातार दो हार के बाद पुणे वॉरियर्स की यह पहली जीत है।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
आरोन फिंच और रॉबिन उथप्पा की सलामी जोड़ी ने पहले पांच ओवर में 58 रन जोड़कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। उथप्पा 16 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरे छोर से फिंच ने राजस्थान के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। फिंच 53 गेंदों में 64 रन ठोककर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए। इस पारी में फिंच ने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। फिंच को इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
छक्का जड़कर युवी ने पूरा किया विजयी रन
रॉस टेलर ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं चोट से उबरकर टीम में लौटै युवराज सिंह ने नाबाद 28 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर दम लिया। युवराज ने श्रीसंत की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को विजयी लक्ष्य के पार पहुंचाया। इस पारी में युवराज ने 2 चौके और 2 छक्के जमाए।
राजस्थान की ओर से जेम्स फॉल्कनर को 2 और हरमीत सिंह को एक सफलता मिली।
राजस्थान ने बनाए 145 रन
राहुल द्रविड़ के 54 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़कर टीम को संभाला। इसी बीच रहाणे 30 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि राहुल द्रविड़ ने 48 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।
आखिरी ओवरों में ब्रेड हौज (22 नाबाद) और जेम्स फॉल्कनर (19 नाबाद) ने राजस्थान का स्कोर 145 तक पहुंचाया।
पुणे वॉरियर्स की ओर से युवराज सिंह और राहुल शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता मिली।