{"_id":"8d74ea44-b8b4-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-pune-warriors-v-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे पर जीत से कोलकाता को मिली राहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे पर जीत से कोलकाता को मिली राहत
पुणे/खेल डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 की सबसे फिसड्डी टीम पुणे वॉरियर्स को 46 रन से हराकर गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन
इस जीत से कोलकाता के 13 मैच में 10 अंक हो गए हैं जबकि पुणे की 13 मैचों में यह 11वीं हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर के अर्धशतक से छह विकेट पर 152 रन बनाए।
जवाब में पुणे वॉरियर्स बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के कारण लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। पुणे के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज ने 28 गेंद में चार चौकों के साथ सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। वहीं, कोलकाता के मीडियम पेसर एल बालाजी ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले गंभीर ने 44 गेंदों में छह चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। हालांकि मनविंदर बिस्ला (12), जैक्स कैलिस (02), इयोन मोर्गन (15) और यूसुफ पठान (03) जैसे धुरंधर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
लेकिन रेयान डेन डोश्चेट ने आखिरी ओवरों में 21 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाकर कोलकाता को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
पुणे ने इस मैच में जम्मू एंड कश्मीर के स्पिनर परवेज रसूल को आईपीएल में आगाज करने का मौका दिया। रसूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट झटका।