फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live mumbai indians vs chennai super kings

धोनी के धमाल के बाद भी हारा चेन्नई

Sun, 07 Apr 2013 12:24 AM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Apr 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
ipl live mumbai indians vs chennai super kings

दिल की धड़कन रोक देने वाले मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 रन से हराकर आईपीएल के छठे संस्करण में पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मुंबई के बनाए 148 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुसान पर 139 रन बना सकी। किरोन पोलार्ड को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैच ने पलटा पासा
मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी के चलते मुंबई की टीम पूरी तरीके से घबराई थी।

लेकिन 20वें ओवर में मुनाफ पटेल की पहली गेंद पर किरोन पोलार्ड ने बाउंड्री के बिल्कुल करीब धोनी का मुश्किल कैच लपककर पासा पलट दिया।

धोनी ने महज 26 गेंद में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

dhoniइससे पहले 149 रनों के लक्ष्य के सामने चेन्नई की शुरुआत काफी खराब रही। टीम का स्कोर जब 66 रन था तो उसके शुरुआती पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

कप्तान धोनी ने क्रीज पर आते ही अपनी धुआंधार पारी से मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि इस रोमांच की जंग में मुंबई बाजी मार ले गया।

मुंबई की ओर से माइक हसी (20), सुरेश रैना (10), एस बद्रीनाथ (16), ड्वेन ब्रावो (10) और रविंद्र जडेजा (16) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

मुंबई की ओर से मुनाफ पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। मुनाफ ने 3 विकेट झटके। जबकि हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा को 2-2 सफलता मिली। किरोन पोलार्ड और मिशेल जॉनसन को एक-एक विकेट मिला।

पोलार्ड का विस्फोट, मुंबई ने बनाए 148 रन

बेहद खराब शुरुआत के बाद किरोन पोलार्ड (57 नाबाद) की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग सस्ते में पवेलियन लौट गई थी। सचिन शून्य पर डीपी नैंस की गेंद पर LBW हो गए।

वहीं पोंटिंग (16) को एस राजपूत ने चलता कर किया। ड्वेन ब्रावो ने रोहित शर्मा (8) को आउट कर मुंबई की मुश्किल बढ़ा दी।

दिनेश कार्तिक कुछ अच्छे शॉट खेलकर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी ब्रावो ने उन्हें भी LBW कर दिया। कार्तिक ने 25 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 34 रन बनाए। महज 83 रन पर मुंबई के छह विकेट गिर चुके थे।

इसी बीच किरोन पोलार्ड और हरभजन सिंह की जोड़ी ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 65 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पोलार्ड 38 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इस विस्फोटक पारी में पोलार्ड ने 4 चौके और 5 छक्के जमाए। हरभजन 21 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो को 2 विकेट मिले जबकि डीपी नैंस, एएस राजपूत, आर अश्विन और बेन लॉफलिन को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed