फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Live: kolkata vs chennai super kings

‘सर’ जडेजा पडे़ कोलकाता पर भारी, 4 विकेट से जीता चेन्नई

Sat, 20 Apr 2013 10:51 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
IPL Live: kolkata vs chennai super kings

अपने शानदार प्रदर्शन के कारण ट्विटर पर साथी खिलाड़ियों द्वारा ‘सर’ की उपाधि से नवाजे जा रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पर अकेले भारी पड़े।

विज्ञापन


जडेजा के नायाब प्रदर्शन के बूते चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता पर चार विकेट से शानदार जीत हासिल की।

121 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई एक समय 15.3 ओवर में 71 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी। लेकिन यहां से मैदान पर उतरे जडेजा ने सिर्फ 14 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 36 रन की नाबाद पारी खेलकर पांच गेंद शेष रहते जीत चेन्नई की झोली में डाल दी।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैन ऑफ द मैच’ बने जडेजा ने गेंदबाजी में भी जमकर हाथ दिखाए और चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही।

मुरली विजय के स्थान पर माइक हसी के साथ आर अश्विन ने पारी का आगाज किया। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह दांव बेकार गया और अश्विन 11 रन बनाकर आउट हो गए। हसी ने 51 गेंद में दो चौकों और एक छक्के के साथ 40 रन बनाए।


अच्छी शुरुआत के बावजूद लड़खड़ाई राजस्थान
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम अच्छी शुरुआत मिलने के बाद लड़खड़ा गई। कप्तान गौतम गंभीर (25) और यूसुफ पठान (25) ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद में 46 रन जोड़े।

लेकिन गंभीर के आउट होते ही कोलकाता की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और उसने 90 रन तक सात विकेट गंवा दिए। आखिर में सुनील नारायन के छह गेंद में दो छक्कों के साथ बनाए 13 रन की बदौलत कोलकाता नौ विकेट पर 119 रन बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed