फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live: kkr vs kings xi punjab

रोमांचक मैच में पंजाब ने केकेआर को 4 रन से दी मात

Tue, 16 Apr 2013 08:04 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Apr 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
 ipl live: kkr vs kings xi punjab

आईपीएल के 20वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर में 153 रन ही बना सकी। एम एस गोनी को मैन ऑफ द मैच मिला।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।


कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती बेहद खराब रही। कोलकाता के पहले दो विकेट 1 के स्कोर पर गिर चुके थे।

सलामी बल्लेबाज बिसला 0 और कैलिस सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान गंभीर (60) ने मॉर्गन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। लेकिन अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं दिए।
विज्ञापन


पंजाब की तरफ से अजहर महमूद को 3, परविंदर अवाना और प्रवीण कुमार को 2-2 जबकि गोनी को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने बनाए 157 रन
सुनील नरैन की ने शानदार हैट्रिक की बदौलत कोलकाता ने पंजाब को 157 रनों पर रोक दिया।

नरैन ने आईपीएल सीजन-6 की पहली हैट्रिक लगाई। उन्होंने डेविड हसी (12), अज़हर माहमूद (0) और गुरकीरत सिंह (0) को अपना शिकार बनाया।

पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट (7 रन) ओपनिंग करते हुए कुछ खास नहीं कर पाए। वह सेनानायके की गेंद पर आउट हुए।

मनदीप 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर कैलिस की गेंद पर बिसला के हाथों कैच हुए।

वहीं मनप्रीत गोनी चार चौके व तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर कैलिस के दूसरे शिकार बने। कैलिस ने प्रवीण कुमार को अपना तीसरा शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed