फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings xI punjab vs delhi daredevils

दिल्ली पर जीत से पंजाब की चुनौती कायम

Thu, 16 May 2013 11:36 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
kings xI punjab vs delhi daredevils
तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की जोरदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स इलेवन ने दिल्ली को आईपीएल 6 के 67वें मुकाबले में 7 रन से हरा दिया है।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। इस जीत से पंजाब की प्ले ऑफ में पहुंचने की चुनौती बरकरार है। 

पंजाब की 15 मैचों में यह 7वीं जीत है और 14 अंकों के साथ उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। वहीं दिल्ली की इतने ही मैचों से 12वीं हार है।

फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 3 विकेट महज 12 रन पर गिर गए। ओपनर उन्मुक्त चंद (7), इरफान पठान (1) और डेविड र्वानर (0) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने को उतरे वीरेंद्र सहवाग (30) खास योगदान नहीं कर पाए और 11वे ओवर में परविंदर अवाना की गेंद पर कैच आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर ओपनर व कप्तान महेला जयवर्धने टिके रहे और बेन रोहरर के साथ 5वें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद वह 39 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। रोहरर ने 49 रन बनाकर लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की मगर वह नाकाम रहे।

पंजाब की ओर से संदीप शर्मा ने 23 रन देकर 3 और प्रवीण कुमार, पीयूष चावला व परविंदर अवाना ने 1-1 सफलता हासिल की।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिरा। वह 26 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद इरफान पठान की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए। इसके बाद अजहर महमूद 9 रन जोड़कर चलते बने।


दूसरे ओपनर शॉन मार्श (45) के रूप में पंजाब को तीसरा झटका लगा लेकिन तक तक टीम का स्कोर 120 रन हो चुका था। 22 रन बनाकर आउट होने वाले आर सतिश चौथे व अंतिम बल्लेबाज रहे।

हालांकि अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने आतिशी पारी खेली और 24 गेंदों 3 चौके व 4 छक्के के साथ नाबाद 44 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से आशीष नेहरा ने 2 और इरफान व मोर्ने मोर्कल को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed