IND Inning
42/0 (3.4 ov)
Abhishek Sharma 20(10)*
Sanju Samson 21 (13)
WI elected to bowl
{"_id":"947253ec-a831-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-delhi-daredevils-vs-chennai-super-kings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-6 में दिल्ली ने लगाया हार का 'छक्का'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल-6 में दिल्ली ने लगाया हार का 'छक्का'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल के 24वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को लगातार छठीं हार मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 86 रनों से करारी मात दी।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स की पूरी टीम 17.3 ओवर में महज 83 रनों पर ढेर हो गई। आईपीएल-6 में यह दिल्ली का अभी तक का सबसे कम स्कोर है।
माइक हसी को उनके शानदार अर्द्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे और 17 के निजी स्कोर पर मोहित शर्मा का शिकार बने।
केदार जाधव ने 31 रन बनाकर कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए।
चेन्नई की ओर से मोहित शर्मा ने 3 विकेट और आर अश्विन ने 2 विकेट लिए। रविंद्र जड़ेजा, ब्रावो, क्रिस मॉरिस और एल्बी मोर्केल को 1-1 विकेट मिला।
चेन्नई ने बनाए 169 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने माइकल हसी के नाबाद 65 रनों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स को 170 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
हसी ने 50 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 44 रन बनाकर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुरेश रैना ने 30 और मुरली विजय ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन
दिल्ली की तरफ से इरफान पठान, उमेश यादव और मोर्ने मोर्कल ने 1-1 विकेट लिया।