फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Live: chennai super kings vs kings XI punjab

हसी के धमाके से चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से रौंदा

Wed, 10 Apr 2013 11:29 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
IPL Live: chennai super kings vs kings XI punjab

माइकल हसी (नाबाद 86) और मुरली विजय (नाबाद 50) की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को उसके घरेलू मैदान पर 10 विकेट से रौंदा डाला।

विज्ञापन


आईपीएल के 11वें मैच में 139 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने बिना विकेट गवाएं यह लक्ष्य 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

माइकल हसी ने 53 गेंदों पर 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 86 रन बनाए जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। माइकल हसी को उनकी नाबाद पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब ने बनाए 138 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही।

दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान गिलक्रिस्ट और मनदीप सिंह 9-9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डेविड हसी 41 और गुरकीरत सिंह 31 रन ने पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

चेन्नई की तरफ से ब्रावो को 3, डिर्क नैंस और मोरिश को 2-2 जबकि जडेजा और अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई
माइकल हसी, मुरली विजय, सुरेश रैना, द्वेन ब्रावो, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, महेंद्र धोनी, रविन्द्र जड़ेजा, क्रिस मॉरिस, आर अश्विन, अंकित राजपूत, डिर्क नैंस।

पंजाब
एडम गिलक्रिस्ट, मंदीप, एम वोरा , डेविड हसी, अज़हर माहमूद, गुरकीरत, आर सतीश, पीयुष चावला, परविंदर अवाना, प्रवीण कुमार, रयान हैरिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed