{"_id":"f1a224ba-bfb6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-is-not-fixed-dirty-cricketers-should-be-sent-to-jail-says-srinivasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आईपीएल ने नहीं, डर्टी क्रिकेटरों ने शर्मशार किया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'आईपीएल ने नहीं, डर्टी क्रिकेटरों ने शर्मशार किया'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 18 May 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, 'आईपीएल ने लोगों को शर्मसार नहीं किया है बल्कि डर्टी क्रिकेटरों की हरकतों ने खेल प्रेमियों को शर्मसार किया है'।
विज्ञापन
श्रीनिवासन ने कहा कि मुझे इस मामले में तब तक माफी मांगने की जरूरत नहीं है जब तक लोग यह देखते हैं कि हम इस समस्या के खिलाफ काम कर रहे हैं।
कुछ क्रिकेटरों के स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े जाने का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि पूरा आईपीएल ही फ्क्सि है।
बोर्ड अध्यक्ष ने साथ ही स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार क्रिकेटरों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से मुझसे ज्यादा दुखी कोई अन्य व्यक्ति नहीं है। लेकिन मेरा मानना है कि आईपीएल ने लोगों को नीचा नहीं दिखाया है बल्कि इन क्रिकेटरों के कारण हम शर्मसार हुए हैं।
विज्ञापन
यदि हमें अनुमति मिलती है तो हम इन खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे।