फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl is greatest enemy for cricket says carl hooper

आईपीएल है क्रिकेट का सबसे बड़ा दुश्मनः हूपर

Sat, 10 Nov 2012 07:03 PM IST
मेलबोर्न/एजेंसी
मेलबोर्न/एजेंसी Updated Sat, 10 Nov 2012 07:03 PM IST
विज्ञापन
ipl is greatest enemy for cricket says carl hooper

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीलए) को क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। हूपर ने कहा, 'क्रिकेट आज जिन खतरों से सबसे ज्यादा जूझ रहा है, आईपीएल उनमें से एक है। मैं पुरातनवादी हूं और टेस्ट क्रिकेट में विश्वास रखता हूं। अगर टेस्ट क्रिकेट में आप मजबूत आधार बनाते हैं तो किसी भी फॉर्मेट के लिए फिट हो सकते हैं।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने टीम के बजाय आईपीएल को तवज्जों देने वाले कैरेबियाई खिलाड़ियों को आढ़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज बोर्ड ने आईपीएल को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों से सख्ती नहीं बरती तो विश्व कप टी20 जैसी सफलताएं जल्दी नहीं दोहराई जाएंगी। खिलाड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए इन्हें अनुबंध में बांधना जरूरी होगा।
विज्ञापन


हूपर ने कहा कि दर्शक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं। अगर मुझे ही पता चले कि गेल या जैसे बड़े खिलाड़ी टीम में नहीं हैं तो मैं ऐसे मैच देखने नहीं जाऊंगा। इसलिए बोर्ड को चाहिए कि प्रमुख खिलाड़ियों को अनुबंध से बांध कर रखें। उल्लेखनीय है कि आईपीएल में खेलने को लेकर गेल और कुछ अन्य कैरेबियाई खिलाड़ियों का अपने बोर्ड से विवाद रहा था। वहीं ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए टेस्ट के मौके भी छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed