{"_id":"ddc7b556-ae6b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-has-its-own-gains-for-players-watson","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है आईपीएल: वाटसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है आईपीएल: वाटसन
जयपुर/एजेंसी
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्क टेलर आईपीएल को युवा खिलाड़ियों का ध्यान भटकाने वाला मानते हैं लेकिन उनके हमवतन शेन वाटसन की राय उनसे जुदा है।
विज्ञापन
वाटसन का कहना है कि इस लीग के अपने फायदे हैं क्योंकि इससे युवाओं को महान खिलाड़ियों के साथ चुनौती पेश करने का मौका मिलता है, जिससे वह खेल ही नहीं बल्कि जीवन के बारे में भी सीखते हैं।
विज्ञापन
टेलर ने कहा कि आईपीएल में मिल रहे लाखों रुपये युवाओं को टेस्ट क्रिकेट खेलने के लक्ष्य से भटका देंगे क्योंकि अगर कोई दो महीने में लाखों रुपये कमा लेगा तो वह राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के बारे में क्यों सोचेगा। हालांकि वाटसन का मानना है कि स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं होती और समय के मुताबिक बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
बकौल वाटसन, ‘क्रिकेट के खेल ने काफी प्रगति की है और वातावरण अब बदल गया है। टेस्ट, वन-डे और टी-20 प्रारूप होने के कारण आपको मानसिक तौर पर भी सामंजस्य बैठाना होता है। भारतीय हालात और चेन्नई जैसे विकेट से सामंजस्य बैठाने के लिए हमें एक महीने की तैयारी की जरूरत होती है लेकिन सिर्फ एक अभ्यास मैच के बाद हमें टेस्ट मैच खेलना होता है। आईपीएल मुझे बेहतरीन मौका देता है और मैं क्रिकेट और व्यक्ति के रूप में अपने अंदर सुधार कर सकता हूं। यहां नजरिये में बदलाव हो सकता है लेकिन आईपीएल के भी सकारात्मक पक्ष हैं।’