{"_id":"68d73eb8-16f6-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-governing-council-meeting-on-17-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल संचालन परिषद की बैठक 17 अक्तूबर को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल संचालन परिषद की बैठक 17 अक्तूबर को
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध का उल्लंघन करने पर आईपीएल फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स को बर्खास्त करने के मामले में बीसीसीआई की महीने भर चली कानूनी लड़ाई के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद मुंबई में 17 अक्तूबर को बैठक करेगी।
बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने कहा, ‘मुंबई में 17 अक्तूबर को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक होगी। मुझे इसके अलावा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ डेक्कन चार्जर्स के आईपीएल टीम का दर्जा गंवा देने के बाद बोर्ड ने रविवार को नई फ्रेंचाइजी के लिए निविदा जारी करके नई टीम ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
बोर्ड ने 12 शहरों, अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, इंदौर, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, नोएडा, राजकोट, रांची और विजाग के संबंध में बोली आमंत्रित की है। निविदा नोटिस में कहा गया है कि सभी बोलीकर्ताओं को निविदा आमंत्रण में बताई गई सभी पात्रताएं और जरूरत पूरी करनी होगी।